आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019, 07:52 AM (IST)

मेष: समय तेजी से सुधार पर है। ग्रह स्थिति अत्यंत अनुकूल बनी हुई है। आज जो काम सोचेंगे सही तरीके से हो जायेगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे उपाय कामायाब हो जाएंगे। प्रेम सम्बन्ध में गति आएगी। जो विवाहित हैं उनके लिए दिन अच्छा है। कार्य निष्पादन अच्छा रहेगा। भागीदारी के मामलों में भी लाभ की सम्भावना है। किसी नई भागीदारी पर विचार कर सकते हैं। संतान के लाभ के लिए किया जा रहा काम लाभ दे सकता है। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। दूसरे शहरों से लाभ प्राप्ति के संकेत हैं। नौकरी में नई जवाबदेही बढ़ेगी, काम भी बढ़ेगा, लाभ भी बढ़ेगा। बॉस प्रसन्न रहेंगे। शाम को किसी धार्मिक स्थान पर जाने का मौका मिल सकता है।

वृषभ:
आज का दिन भाग्यशाली रहेगा, सोचे हुए काम बनेंगे। सुबह से ही बकाया काम की चिंता रहेगी। यात्रा योग प्रबल हैं, लाभ भी हो सकता है। घर-परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज का दिन माता-पिता के लिए अच्छा जाएगा। पिता के व्यवसाय में भी लाभ होगा। खर्चा बढ़ रहा है परन्तु आय भी बढ़ रही है। एक तरफ भुगतान समय पर कर पाएंगे तो दूसरी तरफ धन प्रबन्ध की आवश्यकता भी बनी रहेगी। शाम का समय अच्छा बीतेगा। मित्रों से या किसी निकट रिश्तेदार से मिलना होगा। भूमि-भवन या वाहन सम्बन्धी चिंता रहेगी। सुख-सुविधा में बढ़ोत्तरी रहेगी।

मिथुुन: आज सारे काम त्याग कर कोई खास निबटाने की सोचेंगे। यात्रा का विचार बिलकुल त्याग दें क्योंकि कोई काम बनेगा नहीं। दैनिक कामकाज में गति आ जाएगी। मिल-जुल कर या साझा भाव में काम करने से अच्छा रहेगा। लोग सहयोग भी करेंगे और काम की जिम्मेदारी भी ले लेंगे। आर्थिक लाभ के दृष्टिकोण से समय सुधर रहा है और जितना जरूरत है, उतना काम निकल जाएगा। उधारी वसूल करने के लिए अनुचित उपाय काम में नहीं लें अन्यथा समस्या हो सकती है। लम्बी योजनाओं पर काम शुरु कर सकते हैं। किसी मंगल कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


कर्क: समय थोड़ा चिन्ताजनक रहेगा। दिनभर व्यस्त रहेंगे। शाम को विवाद के एक-दो कारण मौजूद रहेंगे। आपका कहीं भी मन नहीं लगेगा और इधर-उधर भटकते रहेंगे। धन प्रबन्ध होता हुआ नजर आ रहा है। आपका काम निकल जाएगा। घर, परिवार में समस्याओं के निपटारे के लिए संयम से काम लें। आपकी कही गई बातों की रक्षा होगी। नौकरी करने वालों के लिए दिन तो अच्छा है। व्यवसाय में कुछ तनाव बढ़ेंगे और साझेदारी के मामलों में अलग-अलग मत रहेंगे। संतान को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे, भरोसा करने लायक काम नहीं दे पाएंगे। कोई साहसपूर्ण फैसला लेना हो तो ले सकते हैं।


सिंह: आज का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि कोई सोचे हुए काम को पूरा करके ही मानेंगे। आर्थिक लाभ का रास्ता खुला है, आप चाहें तो किसी प्रस्ताव को स्वीकार कर सकते हैं। संतान के लिए भी आज का समय लाभ का बना है। वे दिए हुए काम को बहुत अच्छी तरह सम्पादित करेंगे। आपका कार्यभार लगातार बढ़ रहा है, इससे कुछ समस्याएं भी बढ़ रही हैं। किसी अधूरे काम को बीच में ही छोडऩे का मन बना लेंगे। आज कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण आपके ऊपर आक्षेप आएं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जिनके प्रेम सम्बन्ध हैं उनके लिए भी दिन अच्छा जाएगा।


कन्या: आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपके किए हुए कार्य की प्रशंसा होगी, कामकाज के कौशल में भी बढ़ोत्तरी होगी। माता के लिए दिन श्रेष्ठ है, उनका घर, परिवारवालों से मिलना रहेगा। आप दूर रहते हैं तो भी माता का सुख बढ़ेगा। संतान को लेकर अवश्य चिंतित रहेंगे। कुछ दूरी बढ़ेगी या विचारों में मतभेद रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, कोई उपहार भी मिल सकता है। अचानक कोई बड़ी खुशी का समाचार भी मिल सकता है। व्यक्तिगत रिश्तों में सुख बढ़ेगा। मौज-शौक या मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़े : शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल




तुला: आर्थिक दृष्टि से किए गए उपाय आंशिक सफलता लाएंगे। जिन लोगों पर भरोसा है, वे तो खरे नहीं उतरेंगे पर किसी नये स्रोत से कुछ फायदा हो सकता है। काम सुधारने की दृष्टि से किसी नई योजना पर काम शुरु कर सकते हैं। आपको अवसर भी मिलेगा और लोग सहयोग करना भी शुरु कर देंगे। भागीदारी के मामलों में मन ज्यादा प्रसन्न नहीं रहेगा, अन्दर ही अन्दर ही कोई चिंता बनी रहेगी। यात्रा का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा परन्तु आज यात्रा शुभ परिणाम नहीं देगी। घरेलू कलह से बचने की कोशिश करें, आक्षेप आ सकते हैं। भाई, बहनों से सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

वृश्चिक: आर्थिक लाभ का दिन है, कोई भी अच्छी बात सामने आ सकती है। घर में मंगल कार्य होगा या खुशी का माहौल रहेगा। आमोद-प्रमोद में मन लगेगा। काम का महत्व बढ़ता जा रहा है, आप पूरी तरह से व्यस्त हो जाएंगे। भूमि भवन या वाहन के मामलों में बात आगे बढ़ेगी, शुभ संकेत हैं। आय भी बढ़ेगी और खर्चा भी बढ़ेगा। ऋण लेने की भी आवश्यकता रह सकती है तो पुनर्भुगतान की भी सोचेंगे। समूह में कही बात में आपकी इज्जत बढ़ेगी। आप लोगों के संदेह का निवारण कर पाएंगे। संतान के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है, उन्हें कुछ लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।



धनु: आज का दिन बहुत शानदार रहेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। कोई अटका हुआ काम भी बन जाएगा। मनचाहा सहयोग मिल जाएगा। आज किसी नाराज व्यक्ति को भी मना पाएंगे। कार्य प्रणाली में हलका सा संशोधन आपके लाभ की मात्रा को बढ़ा देगा। धार्मिक कार्यों में बहुत मन लगेगा। संतान को लेकर चल रही एक चिंता का निवारण कर पाएंगे। घर गृहस्थी के मामलों में सुख बढ़ेगा, सुख-सुविधा की कोई वस्तु खरीद सकते हैं। कुटुम्ब के मामलों में छोटी-मोटी समस्या यथावत रहेंगी परन्तु आपका नुकसान नहीं होगा। किसी दावत में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़े : इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम



मकर: अपनी कार्य योजना अच्छी प्रकार से बनाएं। कारोबारी यात्रा अच्छा लाभ दे सकती है। किसी तिकड़म से धन कमाने की नहीं सोचें, वैसे ही अच्छे ढंग से काम हो जाएगा। वाहन संबंधी चिंता मन में रहेगी। संतान को लेकर आप आश्वस्त नहीं हो पा रहे हैं। संतान का कामकाज जमने में अभी दिक्कत रहेगी। घरेलू कलह को बचाने की कोशिश करते रहें। यदि नौकरी करते हैं तो आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। बॉस आपका कहा मानेंगे और कोई नया निर्णय लागू कर देंगे। धार्मिक कार्य में मन लगेगा और कुछ दान-दक्षिणा भी करेंगे। अच्छा साहित्य भी पढऩे को मिलेगा।

कुंभ: दौड़ भाग के काम नहीं करें। यात्रा से शुभ फल नहीं आएंगे। साझेदारी के मामलों में लाभ होगा। मिलजुल कर किसी बड़े काम को कर पाएंगे। संतान के लिए बहुत ही शुभ समय है। वे अपनी कार्य प्रणाली भी सुधारेंगे और उन्हें लाभ भी होगा। नये सहायक मिलेंगे और कामकाज में भी गति आएगी। आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। आज निजी मामलों में आपकी साख बढ़ेगी, अपने प्रिय के लिए कुछ खास कर पाएंगे। घर में भी तालमेल बढ़ेगा परन्तु मातृ पक्ष की तरफ से चिंता यथावत बनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम बना रहेगा। आमोद-प्रमोद के अवसर बढ़ेंगे।


मीन: यात्रा प्रवास लाभ दायक सिद्ध हो सकता है। अपने प्रियजनों से मिलना होगा। आपके जीवन साथी के लिए समय लाभ का बना हुआ है। कुछ नया सोचेंगे और उस पर अमल में लग जाएंगे। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन आ रहे हैं, यदि आप सचेत रहें तो उसका पूरा लाभ उठा पाएंगे। आज अपने ही लोग आपकी प्रशंसा करेंगे और आपसे सहयोग मांगेंगे। आपका पक्ष बहुत मजबूत होकर उभरेगा। किसी मंगल कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी आपकी कार्य प्रणाली से हैरान रह जाएंगे। समूह में खाना-पीना या मनोरंजन हो सकता है।

यह भी पढ़े : घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी