मुख्यमंत्री ने रोशनी एवं सजावट का शुभारम्भ किया

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019, 06:01 AM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को एम. आई. रोड व्यापार मंडल एवं किशनपोल बाजार व्यापार मंडल की ओर से दीपावली के अवसर पर की गई रोशनी एवं सजावट ’दीपोत्सव-2019’ का शुभारम्भ किया।

पांच बत्ती पर आयोजित कार्यक्रम में एम. आई. रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। छोटी चौपड़ पर आयोजित कार्यक्रम में किशनपोल बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन राजीव अरोड़ा, एवं विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे