Dhanteras 2019 : धनतेरस पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें, महालक्ष्मी की कृपा से खूब होगी धनवर्षा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 23 अक्टूबर 2019, 3:57 PM (IST)

धन की देवी मां लक्ष्मी जी के विशेष पूजन का पर्व दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार हर वर्ष कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है।

धनतेरस के दिन धन के देवता भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है। इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन जिस वस्तु की खरीदारी की जाएगी उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। धनतेरस पर खरीदारी करने से धन में बढ़ोतरी और सुख समृद्धि आती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। ऐसे में जातक को धनतेरस के दिन सोने के आभूषण और सिक्के या फिर तांबे के बर्तन खरीदना चाहिए। इसके अलावा इस राशि के लोगों के लिए धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना शुभ साबित होगा। अगर मेष राशि के जातक इस शुभ दिन पीतल की वस्तु खरीदते हैं तो उनके पास पूरे साल धन की कमी नही रहती है।

वृष राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र ग्रह सुख, संपन्नता और वैभव का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस राशि के जातक के लिए चांदी की धातु अत्यंत शुभ है। अत: वृषभ राशि के जातकों के लिए धन में वृद्धि हेतु अपनी सामर्थ्य के मुताबिक कोई चांदी की वस्तु खरीदनी चाहिए। ऐसे में धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के, चांदी के आभूषण, कपड़े और वाहन की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह बुध है। ऐसे में इस राशि के लोगों को धनतेरस पर शिक्षा से संबंधित चीजें खरीदना शुभ और मंगलकारी रहेगा। मिथुन राशि के जातक धनतेरस के दिन तांबे की कोई वस्तु अपने घर जरूर खरीदकर लाएं। इससे भगवान धन्वंतरि की अपार कृपा बरसेगी।

ये भी पढ़ें - कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि

कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। ऐसे में कर्क राशि के लोग धनतेरस पर चांदी से बनी चीजें खरीदें। मगर इस राशि के जातक कपड़े आदि की खरीदारी से बचें। कर्क राशि के जातक धनतेरस के दिन कोई स्टील की बर्तन जरूर खरीदें। इससे जातक को महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

सिंह राशि
इस राशि का स्वामी सूर्यदेव है। सिंह राशि के जातकों के लिए इस धनतेरस को सोने के सिक्के या आभूषण की खरीदारी करना शुभ रहेगा। ऐसे में सिंह राशि के जातक अपने अपने सामर्थ्य के मुताबिक सोने की वस्तु जरूर खरीदें। इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

ये भी पढ़ें - वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी

कन्या राशि
इस राशि के स्वामी भी बुध ग्रह है। इस राशि के लोगों को इस धनतेरस पर चांदी के सिक्के और नया वाहन खरीदना शुभ रहेगा।

तुला राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। ऐसे में इस धनतेरस पर साल को शुभ और फलदायी बनाने के लिए चांदी के बर्तन और नए कपड़े खरीदना अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामी मंगल है। ऐसे में इस धनतेरस को शुभ फलदायी बनाने के लिए सोने का आभूषण और पूजा का सामान खरीदें। इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

धनु राशि
धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु है। वाहन और चांदी के बर्तन आदि की खरीदारी करना धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि है। इस धनतेरस मकर राशि के लोगों के लिए वाहन और सजावटी चीजें खरीदना अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनि है। ऐसे में आप चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना बहुत शुभ रहेगा।

मीन राशि
इस राशि के स्वामी गुरु है। इस धनतेरस पर आपके लिए सोने और चांदी के वस्तुएं खरीदना अच्छा रहेगा। आप नए सौदे भी कर सकते हैं जो आपके लिए तरक्की लाएंगी।

ये भी पढ़ें - शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल