आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 23 अक्टूबर 2019, 07:59 AM (IST)

मेष: आज का दिन अच्छा गुजरेगा। शुभ यात्रा हो सकती है। यात्रा से लाभ हो सकता है या कहीं अन्य से भी लाभ हो सकता है। रुपए-पैसे का लाभ नहीं हुआ तो कोई अन्य लाभ भी हो सकता है। संतान को मित्रों से मदद मिलेगी। उनका कोई अटका हुआ काम बनेगा। आपको नए तरह के लोग मिलेंगे और व्यवसाय के सम्बन्ध में कोई नई चर्चा आ सकती है। आपको अपने सहयोगियों के साथ मशविरा करने की आवश्यकता पड़ सकती है। शाम के समय कड़वी वाणी के प्रयोग से बचें अन्यथा परेशानी आ सकती है। दिन में भोजन का उल्लंघन कर सकते हैं। निकट रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। स्वास्थ्य नरम रहेगा।



वृषभ:
दिन सामान्य तौर से अच्छा जाएगा क्योंकि जिस बात की प्रतीक्षा कर रहे है वह होने वाली है। आज मन में सोचे हुए सभी कामों को पूरा कर पाएंगे। यात्रा सम्भव है परन्तु वाहन सम्बन्धी कष्ट हो सकता है। सहयोगियों के बीच में किसी बात को लेकर परस्पर संदेह हो सकता है। आपको छोटी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। किसी बात को लेकर जिद नहीं पकड़ें और उसे सहज ढंग से ही होने दें। बिना कुछ किए ही आपकी बात की और आपके सम्मान की रक्षा हो जाएगी। वाहन सावधानी चलाएं और किसी अप्रिय बात का विरोध बहुत शांत भाव से करें। संतान के लिए आज का दिन शुभ है।



मिथुुन: आज यात्रा नहीं करें। यात्रा परेशानी भरी रहेगी, काम भी नहीं बनेगा। जिससे मिलने जा रहे हैं वह भी नहीं मिलेगा। घर में या दफ्तर की अंदरूनी कलह से बचने की चेष्टा करें। आपकी बातों का लोग गलत अर्थ निकालेंगे। नौकरी या व्यवसाय में आपके अधीनस्थ आज अच्छा काम करके देंगे, उसका लाभ आपको तुरंत मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम या किसी कला साहित्य के कार्यक्रम में भी भाग लेने का अवसर भी मिल सकता है। घर परिवार के साथ आज निकटता रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति की चुगली से आप बहुत ज्यादा परेशान रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: समय लाभ का बना हुआ है। किसी अचानक आय की उम्मीद होते हुए भी हाथ में कुछ नहीं आएगा। भाग-दौड़ बहुत अधिक रहेगी। आपके प्रभाव में बहुत वृद्धि होगी। कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे यश प्रशंसा मिलेगी। खाने-पीने में अनियमितता रहेगी। शाम के समय थोड़ा तनाव रहेगा। किसी खास व्यक्ति के कारण मन में तनाव रहेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो जनसम्पर्क बढ़ाएंगे परन्तु पद सम्बन्धी चिंता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में आज बहुत मन लगेगा। किसी धार्मिक स्थान के दर्शन की कोशिश करेंगे। किसी खास व्यक्ति से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा।



सिंह: समय सुधार पर है। कोई खास निर्णय लेने की स्थिति में आप आ गए हैं। हौसला बनाए रखिए और आगे बढि़ए। प्रेम सम्बन्ध में गति आएगी। यदि अविवाहित हैं तो आमतौर से सम्बन्ध अच्छे रहेंगे, शाम के बाद किसी निरर्थक सी बात पर तनाव रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो संतान की समस्याओं का हल नहीं खोज पाएंगे। शाम को किसी दावत में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। यह भी संभव है कि आप अपनी खास मित्र मंडली के साथ आमोद-प्रमोद में शामिल रहें। दोपहर के बाद काम-काज से मन उचट जाएगा। यदि नौकरी करते हैं तो कोई नई चिंता लगेगी।



कन्या: सुबह से ही अधूरे काम-काज की चिंता लग जाएगी। जल्दबाजी के कामकाज में गलतियां छूटेंगी। आपके प्रभाव में तेजी से वृद्धि होगी। मन में बहुत संतोष रहेगा। जीवन साथी से तालमेल बढ़ेगा। माता से या मातृ पक्ष के साथ ज्यादा समय निकाल पाएंगे। बुध शक्तिशाली हैं और कामकाज की गति तेज हो जाएगी। लाभ व प्रशंसा भी मिलेगी। आर्थिक दबाव रहेगा, फिर भी काम चल जाएगा। सुख-साधन बढ़ेंगे और कहीं से किसी आर्थिक मदद की उम्मीद बनी रहेगी। आय में बढ़ोत्तरी के उपाय लगातार करेंगे परन्तु खर्चे पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं। खानपान की आदतों पर नियंत्रण करने की जरूरत है।


यह भी पढ़े : पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय





तुला: समय सुधार पर परन्तु कोई न कोई बाधा भी बनी रहेगी। खर्चे पर नियंत्रण करना जरूरी है। कुछ बातें आपके हाथों में नहीं रहेंगी। अपने आस-पास के षडय़ंत्र से सावधान रहें। साझा भाव से काम करने में बहुत दिक्कतें बनी रहेंगी। संतान के लिए आज का दिन शुभ है, उनको किसी नवीन स्रोत से लाभ होगा। यदि नौकरी करते हैं तो थोड़ा सा सावधानी बरतें। आपकी जवाबदेही बढ़ सकती है। कार्य-निष्पादन उच्चकोटि का नहीं हो पाएगा। स्थानीय भाग-दौड़ बहुत ज्यादा रहेगी और उसका कोई उपाय भी नहीं है। बुद्धिमत्ता के कार्य आपको लाभ देंगे, केवल कठोर श्रम से कुछ नहीं होगा। घर की कलह से किनारा करने की जरूरत है।



वृश्चिक: समय शानदार बना हुआ है। लम्बी यात्राओं या दूसरे शहरों से आय बढ़ेगी। आज आय का औसत अधिक रहेगा। प्रतिभा के सहारे काम करने की आवश्यकता है। राशि पर से भ्रमण कर रहे राहु बताते हैं कि योजना पक्ष पर ध्यान देने की जरूरत है। लोकप्रियता का समय है सहयोग बहुत मिलेगा। खर्चे की समस्या बनी रहेगी। ऋण लेने का दबाव भी बना रहेगा। कामकाज में विस्तार होगा। नौकरी कर रहे हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे और व्यवसाय कर रहे हैं तो कठिनाइयों के साथ आगे बढ़ेंगे। घर में असंतोष बना रहेगा। कोई अचानक बड़ी उपलब्धि आने वाली है। आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण है, कोई साहसिक निर्णय लेना पड़ेगा।



धनु:
भाग्यशाली दिन है। अनायास ही कोई नया अवसर हाथ लगेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। घर-परिवार के लोग भी साथ देंगे। घरेलू कलह में थोड़ी सी कमी आएगी। आपका तेज बढ़ेगा, स्वभाव में गर्मी भी बढ़ेगी। शत्रु के विरुद्ध कुछ न कुछ करने की इच्छा बलवान होगी। संतान और मित्रों से सम्बन्ध अच्छे रहेंगे परन्तु इनके साथ सोचे हुए काम अपनी ही गति से चलेंगे। यात्रा लाभ दे सकती है। नए अवसरों को खोजना जारी रखें, समय लगातार सुधार पर है, आवेश में आकर निर्णय लेना गलत हो जाएगा। भूमि से सम्बन्धित विवाद आ सकता है। गाड़ी सावधानी से चलाएंं।


यह भी पढ़े : झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल





मकर:
समय बहुत शानदार है। आज व्यवसाय में लाभ होगा और आपकी हर बात पार जाएगी। थोड़ा सा जोखिम भी लेंगे और तिकड़म भरे काम भी करेंगे। इस प्रवृत्ति से बचें। कोई नया खर्चा सिर पर आएगा, जिसकी पहले चिंता करनी पड़ेगी। घर-परिवार से सहयोग मिल सकता है परन्तु शर्तों पर। नौकरी करते हैं तो तमाम बाधाओं के बाद भी अपनी बात मनवा लेंगे। किसी अज्ञात स्रोत से लाभ हो सकता है। अपना कार्ड सावधानी से खेलें। आज दावत का या मौजमस्ती का भी दिन है। भोजन वस्त्रादि का लाभ होगा। संतान की तरफ से मन ही मन कोई पीड़ा रहेगी।




कुंभ:
आजीविका के क्षेत्र में थोड़ी चिंताएंं रहेंगी। सोचे हुए काम मनमाने ढंग से नहीं हो पाएंगे। अच्छा करते हुए भी धोखा हो सकता है। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। क्षमता के बल पर किसी कठिन काम को बना लेंगे। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के लिए अच्छा समय चल रहा है, उनके लाभ में बढ़ोतरी होगी। किसी नवीन योजना पर काम करेंगे। बाहरी क्षेत्रों से आय होगी। घर-परिवार से सहयोग मिलेगा। माता की तरफ से चिंता रहेगी। भागीदारी के काम में लाभ होगा। एक खास होने वाला लाभ रुका रहेगा। संतान की तरफ से प्रसन्नता रहेगी। आपके सहयोगी आज अच्छा काम करके देंगे।



मीन:
आज का दिन बहुत शानदार है। काम-काज में गति आएगी और असंभव सा काम करने की सोच डालेंगे। भागीदारी में लाभ होगा। विदेश व्यापार में या दूसरे शहरों से लाभ होगा। प्रेम सम्बन्ध में तसल्ली रहेगी। यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी को लाभ होगा। घर-परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा, किसी खास काम के बन जाने की खुशी रहेगी। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे, जिस ढंग से चाहेंगे उस ढंग से काम बनेगा। नीति विरुद्ध कार्य नहीं करें अन्यथा कष्ट बढ़ेगा। वायु विकार से पीड़ा बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के लिए नये प्रयोग पर विचार करेंगे और उसे लागू भी कर देंगे। गुरुजनों की कृपा मिलेगी।

यह भी पढ़े : इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी