जयपुर। जयगुरू देव सन्त उमाकान्त जी महाराज के सानिध्य में चल रहे
अंतराष्ट्रीय शाकाहार समागम में शाकाहारी अभियान में देश-विदेशो से पधारे
लोगों को संदेश दिया। दिल्ली के राम लीला मैदान में विदेशो से पधारे शाकाहार प्रेमियों के
साथ महाराज जी के
सानिध्य में इस 2 दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य समापन हुआ। मौजूद लाखों भक्तो ने महाराज जी के आह्वान पर खुद भी
जीवो पर दया करने और दुनिया को भी शाकाहारी बनाने का संकल्प लिया।
सन्त उमाकान्त जी महाराज ने लोगों को संदेश देते हुए कहा, मनुष्य का भोजन शुद्ध शाकाहारी नही होगा तब तक देश मे खुशहाली नही आ सकती
है इसीलिए मैँ ये प्रार्थना हूँ कि आप सब
शाकाहारी हो और दूसरों को शाकाहारी बनाओ। अंडा, मांस, मछली, मुर्गा, बकरा, इनके मांस का सेवन
विनाशकारी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
देश में गौ हत्या बन्द हो जाएगी...
महाराज
उमाकांत तिवारी ने गौ हत्या पर संदेश देते हुए कहा, आप सब से हम प्रार्थना
कर रहे है कि अच्छे लोगो के द्वारा देश समाज का भला हो और ऐसा समय आ रहा
है कि देश मे गौ हत्या बन्द हो जाएगी। गाय तो क्या किसी पशु पक्षी की हत्या
नही होगी भारत आध्यात्मिक गुरु बनकर दुनिया मे उभरेगा।
देश-विदेश से आए लोग...
अंतराष्ट्रीय
शाकाहार सम्मेलन में कई देशो से पधारे लोगो एवम भारत के बौद्ध, सिख समेत
अनेक समाजों के विशष्ट व्यक्तियों के द्वारा शाकाहार पर एक संगोष्ठी आयोजित
की गई जिसमें चीन, भूटान, नेपाल, मलेशिया, हांगकांग,इथोपिया, मॉरीशस,
ब्रिटेन, दुबई, ओमान, अमेरिका जैसे 32 देशो से पधारे प्रबुद्ध वर्ग ने एक
साथ एक स्वर में शाकाहार अपनाने और मुर्दे का सेवन बन्द करने कराने का
संकल्प लिया।