Laal Kaptaan Movie Review : अच्छी स्टोरी और सैफ का दमदार अभिनय, जानिए कैसी है लाल कप्तान

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 19 अक्टूबर 2019, 5:54 PM (IST)

कलाकार : सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, मानव विज, दीपक डोबरियाल और जोया हुसैन।
निर्देशक : नवदीप सिंह।

इस शुक्रवार को सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान रिलीज हुई। नवदीप सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ काफी डेडली लुक में नजर आए हैं। फिल्म में अपने लुक को लेकर सैफ अली खान काफी समय से चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में वे नागा साधु का किरदार निभा रहे हैं, जो बदला लेने के लिए जंगलों में घूमता रहता है। फिल्म के ट्रेलर्स ने लाल कप्तान को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी। सैफ ने इससे पहले कभी ऐसा किरदार नहीं निभाया था। इसकी कहानी भी काफी अच्छी है।

कहानी...
लाल कप्तान 17वीं शताब्दी में आधारित बदले की कहानी है। जब मुगल और अन्य राज परिवार अपनी सत्ता खोने लगते हैं और भारत में ब्रिटिश राज की शुरुआत होने लगती है। इसमें नागा साधु रहमत खान (मानव विच) भी है। रहमत खान एक बच्चे और उसके पिता को फांसी पर चढ़ा देता है। रहमत खान को मारने के लिए शिव भक्त गोसाईं (सैफ अली खान) शिकार के लिए निकलते हैं, ताकि वे उससे 20 साल पुराना बदला ले सकें। जिसके लिए जो बीच मे आता है उसे मार देता है।

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, गोसाईं और कारनामों के आसपास की परतें हटने लगती हैं।
फिल्म में रहमत की पत्नी (सिमोन सिंह) खुबसूरत लगी है, लेकिन रहस्यमयी नायिका (जोया हुसैन) की तारतम्यता ही जुड़ती नही लगी। खबरी (दीपक डोबरियाल) जब जब आते ही फिल्म में पकड़ बनती है पर वह कम ही आते है, सोनाक्षी सिन्हा का कैमियो सुखद लगा।

डायरेक्शन...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

डायरेक्शन...
ये फिल्म आपको इतिहास की उस यात्रा पर ले जाती है, जब ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में तेजी से प्रगति कर रही थी। वह लोगों को खरीद रही थी और मुगलों, रोहिलों, मराठों को धमका रही थी, जिससे भारत पर कंट्रोल किया जा सके। फिल्म के डायरेक्टर नवदीप सिंह और दीपक वेंकटेश की यह एक बेहतरीन कहानी है।

अभिनय...

अभिनय...
लाल कप्तान में सैफ अली खान की एक्टिंग देखने लायक थी। पिछले कुछ सालों से सैफ अपनी फिल्मों के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए अलग तरह के रोल चुना है। फिल्म में उनका नागा साधु के रूप में बिल्कुल परफेक्ट हैं। लुक से लेकर बॉडी लैग्वेंज तक, सैफ ने लाल कप्तान के लिए जबरदस्त मेहनत की है और ये मेहनत पर्दे पर साफ नजर भी आ रही है। इसके अलावा फिल्म में दीपक डोबरियाल ने भी एक दिलचस्प किरदार निभाया है।

वे भी अपने कैरेक्टर में पूरी तरह ढले हुए नजर आए। इसमें उनके किरदार को थोड़ा मजाकिया टच दिया गया है, जो उन पर जम रहा है। रहमत खान के रूप में मानव विज भी ठीक-ठाक लगे। वे लीड विलेन थे, ऐसे में उनके किरदार को थोड़ा स्थापित किया जा सकता था। जोया हसन और सिमोन सिंह ने अपने किरदारों को अच्छी तरह निभाया। सपोर्टिंग कास्ट का काम भी ठीक रहा।