Haryana Polls 2019 : राहुल का पीएम मोदी पर हमला, कहा-नोटबंदी और GST लागू कर अर्थव्यस्था को चौपट किया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019, 6:12 PM (IST)

चंडीगढ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा के महेंद्रगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने सभा में बोलते हुए सबसे पहले रोजगार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी चले जाइए एक ही हाल है। किसी भी युवा से पूछिए क्या करते हैं, सभी बोलेंगे बेरोजगार हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इसके बाद भी मीडिया में दिन रात सिर्फ मोदी का भाषण चल रहा होता है।

मीडिया के लोग मोदी से डरते हैं और उनके दबाव में देश की सही हालात नहीं दिखाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का सिर्फ एक काम है बस देश के लोगों का ध्यान भटकाना। असली मुद्दों से लोगों को किसी और तरफ मोड़ना। उन्होंने कहा कि मोदी सिर्फ बड़े लोगों का कर्ज माफ किया है। लेकिन, किसानों का कर्ज माफ नहीं किया है। लेकिन इसके बारे में किसी भी अखबार में नहीं लिखा गया।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर देश की अर्थव्यस्था को चौपट कर दिया। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यस्था को पटरी पर लाने के लिए गरीब लोगों के जेब में पैसे डालने होंगे। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को अर्थव्यस्था के बारे में कोई ज्ञान नहीं है। राहुल गांधी ने पब्लिक सेक्टर की कंपनियों का प्राइवेटाइजेशन करने को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी इन कंपनियों को बेच कर बची हुई नौकरियों को भी खत्म कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे