आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019, 09:02 AM (IST)

मेष: आज अच्छा दिन रहेगा, शुभ परिणाम आयेंगे। मन दिनभर प्रसन्न रहेगा तथा रुके कामकाज में गति आएगी। आर्थिक लाभ इतना नहीं होगा, लेकिन कामकाज की गति सुधरेगी। यात्रा लाभ दे सकती है, यदि व्यवसाय के उद्देश्य से की जाए। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। भागीदारी के मामले कुछ ज्यादा मेहतन मांग रहे हैं अत: कार्य योजना नये ढंग से बनाएं। सार्वजनिक रूप से आपकी रीति-नीति की प्रशंसा हो सकती है। नौकरी करते हैं तो दिन अच्छा जाएगा। कुछ नया सीखने को मिलेगा और किसी नये परीक्षण में भी सफलता मिल सकती है। संतान के लिए सारा दिन प्रसन्नता भरा रहेगा।

वृषभ:
खर्चे को कम करने के लिए कोई विशेष उपाय करना पड़ेगा। हालात आपके काबू से बाहर जा रहे हैं। किसी नये स्रोत से आज कोई आमदनी हो सकती है परन्तु खर्चे अनुपात में ज्यादा हैं। किसी पराये विवाद में रुचि नहीं लें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। कामकाज में नवीनता लाने के उद्देश्य से कोई प्रयत्न आप कर सकते हैं, जिसका परिणाम बाद में आएगा और अच्छा आएगा। मानसिक तनाव बहुत रहेगा, जिसके कारण एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। यदि उम्र अधिक है तो जोड़ों से सम्बन्धित दर्द रह सकता है। घर-परिवार के लोग आज बहुत सहयोग करेंगे।

मिथुुन:
घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा, सुख-सुविधा की वस्तुओं पर या कपड़े इत्यादि पर खर्चा कर सकते हैं। संतान के लिए आज का दिन अच्छा है, कार्य विस्तार के लिए वे कोशिश करेंगे। आप उन्हें सहमति दे सकते हैं। यह भाग्यशाली दिन है, जिसमें आपका कामकाज आगे बढ़ेगा,रुके हुए काम बनेंगे और आर्थिक लाभ होगा। एक-दो मामलों को लेकर सहयोगियों के बीच में कुछ मतभेद रहेंगे परन्तु शाम होने से पहले ही उनका समाधान भी कर लेंगे। घर के अन्दर कुछ समस्याएं रहेंगी, आप के ऊपर व्यर्थ के आक्षेप भी रहेंगे पर इसका असर व्यावसायिक कार्यों पर नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: सुबह से ही कोई न कोई परेशानी बनी रहेगी। किसी काम में मन नहीं लगेगा। यात्रा के लिए भी दिन शुभ नहीं है क्योंकि कामकाज सम्पन्न नहीं हो पाएंगे। किसी कानूनी विवाद में उलझे रहेंगे, शत्रुओं के विरुद्ध आपकी स्थिति ज्यादा अच्छी रहेगी। संतान को लेकर मन में कोई चिंता रहेगी। परीक्षा परिणाम या व्यवसाय सम्बन्धी समस्या सामने आ सकती है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो पद सम्बन्धी आरोप लगेंगे, आपका कुछ बिगड़ेगा नहीं, आप अच्छा कार्य करके अपनी छवि बनाए रखेंगे। घर परिवार के किसी नजदीकी व्यक्ति के लिए आज का दिन खराब है और वे किसी परेशानी में पड़ेंगे। शाम को अत्यधिक क्रोध का अवसर आएगा अत: शांत रहें वरना नुकसान होगा।

सिंह:
समय शुभ बना हुआ है परन्तु महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। कामकाज में विघ्न आ रहा है। आपके सहयोगी आपके साथ मिलकर काम करने में रुचि लेते हैं परन्तु उन्हें दखल पसन्द नही है। आज यात्रा का अवसर मिलेगा परन्तु वाहन की फिटनेस पर ध्यान दें, नहीं तो रास्ते में परेशानी हो सकती है। संतान या अधीनस्थ व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाएगा। आज नौकरी या व्यवसाय में नये अवसर मिलने का दिन हो सकता है। दक्षता से काम करें तो लाभ की मात्रा बढ़ेगी। प्रेम सम्बन्ध के मामले में आपको अपना पक्ष प्रस्तुत कर देना चाहिए, चुप रहने में नुकसान है।

कन्या:
आज का दिन भाग्यशाली है। आधी मेहनत में पूरा काम बनेगा। कानूनी मामलों से दूर रहें और समझौते की राह पर चलें इससे समस्या कम हो जाएगी। कार्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हो सकती है। व्यवसाय करते हैं तो कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति मिलने वाला है। आज दिन तो ठीक जाएगा परन्तु शाम को कामकाज सम्बन्धी कोई नई बाधा आ सकती है। पर-प्रपंच में रुचि नहीं लें। आध्यात्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी और किसी नये व्यक्ति से व्यावसायिक सहयोग का आश्वासन मिल सकता है। आज का दिन वैसे महत्वूपर्ण है और किसी नई लाभकारी सूचना का आपको इंतजार रहेगा।

ये भी पढ़ें - पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय

तुला: कामकाज में बाधाओं के बाद भी एक पुराना काम बना लेने में सफल हो जाएंगे। आपकी सिफारिश से एक महत्वपूर्ण काम बन जाने वाला है। घरेलू सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और कामकाज में भी गति आ जाएगी। यदि नौकरी करते हैं तब भी आपको कुछ अच्छा करने का श्रेय मिलेगा। आज कोई महत्वपूर्ण और बड़ा फैसला ले सकते हैं क्योंकि इससे आर्थिक लाभ की सम्भावना है। कामकाज की अधिकता में खाने-पीने की भी चिंता नही रहेगी। भागीदारी के मामलों में थोड़ा सावधानी से चलें और असहमति से दूर करने का प्रयास करें।

वृश्चिक:
दिन लाभ का बना है, आपके कामकाज की प्रशंसा होगी, कोई नये महत्व का काम मिलेगा, नये सहयोगी भी मिल सकते हैं। भागीदारी के मामले में थोड़ी बहुत अंदरुनी समस्याएं हो सकती हैं परन्तु रात्रि होते-होते समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। यात्रा लाभदायक है, खर्चे बहुत होंगे परन्तु उसके मुकाबले आय कम रहेगी। भाई, बहनों से अच्छे सम्बन्ध रहेंगे, उनसे मिलना-जुलना हो सकता है। धन प्रबन्ध की चिंता लगातार बनी रहेगी। किसी से सहयोग मिलेगा परन्तु आधा-अधूरा। कामकाज में स्थिरता आएगी और आपका प्रभाव बढ़ेगा। किसी दावत में या किसी अवसर पर बहुत सारे लोगों से मिलना-मिलाना रहेगा।

धनु:
आज मिलजुल कर या साझा भाव से काम करने में ही लाभ है। सामान्य से विवाद आपके कार्य स्थल पर हो सकते हैं, जिन्हें मिल बैठ के सुलझा लेंगे। आर्थिक लाभ की दृष्टि से दिन शानदार है आपकी आय बढ़ेगी। कोई पुरानी उधारी भी लौट के आ सकती है। खर्चों को अनुशासन में लाने के लिए आप कुछ न कुछ करेंगे यद्यपि पूरी सफलता नहीं मिल पाएगी। कोई व्यवसायिक प्रस्ताव आ सकता है, जिस पर आप विचार अवश्य करेंगे। शाम के समय मित्रों के साथ खानेपीने और मनोरंजन में समय बिताएंगे।

ये भी पढ़ें - शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल

मकर: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास आधे-अधूरे हैं क्योंकि बनाई गई योजना पर काम नहीं कर पा रहे हैं। आपको अपने सहयोगियों से उतना सहयोग नहीं मिल पा रहा है जितना कि आवश्यक है। किसी एक बकाया काम में भागदौड़ करके कुछ सफलता प्राप्त कर लेंगे। किसी भूमि-भवन के विक्रय की अगर सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। जीवन साथी के साथ थोड़ा सा मन-मुटाव रहेगा अत: आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। उधारी वसूल करने के लिए अपनी कार्य प्रणाली में थोड़ा सा संशोधन कर लें, जिससे कि लोग नाराज नहीं हों। माता- पिता दोनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कुंभ:
आज अत्यधिक व्यस्तता रहेगी और कामकाज में हड़बड़ी मची रहेगी। क्या करें और क्या न करें यह समस्या बनी रहेगी। आपका प्रभाव तो बढ़ेगा परन्तु चिंता भी बनी रहेगी। एक काम छोडक़र बीच में दूसरे में ही लग जाना पड़ेगा। साझेदारी के काम में लाभ होगा, आज औसत से अधिक लाभ कमाएंगे। कामकाज को विस्तार देने की दृष्टि से कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। यात्रा लाभकारी है और उसके अच्छे परिणाम आएंगे। संतान के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी है परन्तु उनकी व्यवसाय सम्बन्धी कोई समस्या आपको भी परेशान करेगी।

मीन:
यात्रा प्रसंग टाल दीजिए। टिक कर काम करने का समय है। यदि नौकरी करते हैं तो ऊपरवालों का सहयोग मिलेगा और कामकाज की प्रशंसा भी होगी। दिन अच्छे चल रहे हैं और आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय का लाभ आपको मिलेगा। सरकारी लोगों से कामकाज में थोड़ी बाधा हो सकती है। कोई काम आखिरी मुकाम तक पहुंच कर भी नहीं हो पा रहा है, किसी तिकड़म का प्रयोग करना पड़ेगा। किसी सार्वजनिक स्थान पर आपकी प्रशंसा हो सकती है या सम्मान मिल सकता है। संतान को आज कोई लाभ हो सकता है या कोई नया अवसर मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी