Karwa Chauth 2019 : दीपिका से लेकर प्रियंका तक, जानिए क्या सेलिब्रिटी रखेंगी पहला करवा चौथ...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019, 3:15 PM (IST)

भारत में अनेक त्‍योहार मनाए जाते हैं जिसमें से करवा चौथ एक है। पूरे देश में शादीशुदा महिलाएं अपने अखंड सुहाग के लिए आज करवा चौथ का व्रत रख रख रही हैं। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। पूरे साल शादीशुदा महिलाएं इस त्योहार का बड़ी ही बेसबरी से इंतजार करती हैं।

आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस भी करवाचौथ के त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाती हैं। साल 2018-2019 में कई हाई प्रोफाइल शादियां हुईं जिनमें दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

दीपिका पादुकोण के अलावा नुसरत जहां, पूजा बत्रा और कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ का यह पहला करवा चौथ है, और इस बात पर नजर रहेगी कि ये किस तरह सेलिब्रेट करती हैं, आइए जानते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। दीपिका ने
अभिनेता रणवीर सिंह के साथ पिछले साल 14 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधी। दीपिका ने सिंधी और कोंकणी परंपराओं के अनुसार शादी की थी।

ये भी पढ़ें - शाहरूख खान ने बताई ‘किंग आॅफ रोमांस’ बनने की पूरी कहानी

वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी अपनी शादी के बाद ये पहला करवा चौथ का त्योहार मनाएंगी। प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को हिंदू और ईसाई दोनों परंपराओं से अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी।

ये भी पढ़ें - क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?

कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने 12 दिसंबर 2018 गिन्नी चतरथ से शादी की थी। शादी के बाद इस जोड़े का ये पहला करवा चौथ है। बता दें कि कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी मां बनने वाली हैं। ऐसे में गिन्नी का व्रत करना ठीक नहीं होगा।

ये भी पढ़ें - दीपिका, आलिया, कैटरीना की फिटनेस ट्रेनर को यह पसंद नहीं

बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस और बशीरहाट निर्वाचन क्षेत्र से सांसद नुसरत जहां ने अपने व्यवसायी प्रेमी निखिल जैन से शादी की। बंगाली मुस्लिम परिवार से आने के बावजूद नुसरत अपने विचारों में बहुत ही धर्मनिरपेक्ष रही हैं।

सांसद नुसरत जहां अकसर सिंदूर और लाल चूड़ियों में नजर आती हैं। इस साल सांसद नुसरत जहां ने दुर्गा पूजा के दौरान सिंदूर खेला में भी भाग लिया था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि पहली बार सांसद बनीं नुसरत जहां करवा चौथ पर उपवास करती हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें - क्या आपने देखा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का लेडी गागा लुक