आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 16 अक्टूबर 2019, 08:00 AM (IST)

मेष: आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। कोई एक रुका काम बन जाने से खुशी होगी। अर्थ-प्रबंध भी सुधरेगा, काम-काज की गति भी आगे बढ़ेगी। इन दिनों अपने आप ही कुछ सुविधाएं मिलनी शुरु हो जाएंगी। समूह में आयोजन का लाभ मिलेगा और आपका परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। संतान से जो अपेक्षा आप कर रहे हैं वह उचित है परंतु ज्यादा जल्दी नहीं करें। माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे, आप उनकी सुख-सुविधा के लिए कुछ खास करेंगे। धार्मिक मामलों में आप आगे रहेंगे और खर्चा भी करेंगे। आज कोर्ट-कचहरी से मदद मिल सकती है।

वृषभ:
आज एक तरफ पलायन का भाव रहेगा तथा दूसरी तरफ किसी काम में जरूरत से ज्यादा रुचि लेंगे। व्यक्तिगत रिश्तों में कोई विशेष बात आ सकती है। अत्यधिक व्यस्त हो जाएंगे और काम-काज की अधिकता के कारण परेशान रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, भाग्य बढ़ेगा और नए-नए लोग मिलेंगे। एक-दो लोग भारी ईष्र्या करेंगे। विवाद में विजयी रहेंगे। दोपहर तक जो परेशानियां थीं, शाम तक सबमें नियंत्रण पा लेंगे। यात्रा हो सकती है, भारी खर्चा भी हो सकता है।

मिथुुन: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास में आज गति आएगी। आज एक तरफ तो भारी खर्चा होगा तो दूसरी तरफ भारी लाभ भी होगा। संतान के लिए अत्यंत शुभ दिन है। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सम्मान बढ़ेगा। यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के लिए शानदार समय बना हुआ है। किसी भी विवाद में आप अच्छी स्थिति रहेंगे। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें और खाने-पीने में नियंत्रण रखें। कोई साहस भरा काम करना पड़े तो फैसला ले सकते हैं। भाई-बहिनों की तरफ से चिंता बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज यात्रा का विचार त्याग दें। एक यात्रा मजबूरी में ही करनी पड़ेगी तो नुकसान होने का डर है अत: शगुन देखकर चलेंं। आपका प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ेगा। यदि आप अन्य लोगों की मदद लें तो आज कोई खास रुका हुआ काम बन सकता है। विवाद में आपकी विजय होगी परंतु उससे पूर्व आपको कुछ लोगों को साधना पड़ेगा। संतान की तरफ से चिंतित रहेंगे। िपद-प्रतिष्ठा की चिंता बनी रहेगी। कसी प्रभावशाली व्यक्ति से सलाह-मशविरा कर सकते हैं। आज किसी बाहरी व्यक्ति से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। सार्वजनिक रूप से आपकी प्रशंसा के अवसर बन रहे हैं।

सिंह: आज कोई महत्वपूर्ण काम सिद्ध हो सकता है, समय लाभ का बना है और आप बड़ी सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। किसी खास बात को लेकर आपको निर्णय ले लेना चाहिए। अनिश्चय में रहने से नुकसान होगा। आपके बारे में लोगों की राय सुधर सकती है। किसी निंदनीय कार्य को नहीं करें। आर्थिक लाभ बढ़ेगा, सम्मान बढ़ेगा। किसी समूह में आपके शानदार आचरण से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण काम में एक छोटी सी अड़चन बनी रहेगी। यश-प्रतिष्ठा के एक से अधिक मौके आपके सामने रहेंगे। कानूनी विवाद में समझौतावादी रुख रखने में ही फायदा है।

कन्या:
आज बहुत शानदार दिन है, जब आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा लाभ सामने आएगा। घर-परिवार में आपकी साख बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण योजना अमल में आ जाएगी। सार्वजनिक रूप से आपकी प्रशंसा होगी। कोई नई व्यावसायिक वार्ता प्रारंभ हो सकती है। आपका सम्मान व पद दोनों बढ़ेंगे। किसी खास मौके पर बहुत साहसपूर्ण निर्णय लेने होंगे। चंद्रमा शक्तिशाली हैं और आपके प्रभाव क्षेत्र को बढ़ा देना चाहते हैं। तेज गति से कोई काम नहीं करें।

यह भी पढ़े : घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी


तुला: आज का दिन बहुत शानदार गुजरेगा। आपके सोचे हुए काम बनने लगेेंगे, नए-नए व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ की मात्रा यथावत रहेगी, कम नहीं होगी। घर-परिवार में कोई ना कोई विवाद की बात चलती रहेगी, इसका कोई अंत नहीं परंतु आप पर उसका कोई खराब असर नहीं आएगा। किसी निकट रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है। इसमें लेन-देन भी शामिल है। घर में किसी बात को लेकर मन-मुटाव चलता ही रहेगा। पाचन तंत्र संबंधी साधारण सी परेशानी हो सकती है। संतान के लिए आज का दिन ठीक है, वे लाभ कमाएंगे।

वृश्चिक:
आज का दिन शानदार जाएगा। चंद्रमा किसी बड़े लाभ की ओर ले जा रहे हैं। आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा, आपकी प्रतिष्ठा बहुत ऊंची हो जाएगी। बहुत सारे मित्र व रिश्तेदार मिलेंगे। किसी बड़े सामूहिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। आर्थिक लाभ की मात्रा लगातार बढ़ेगी। यात्रा में लाभ हो सकता है, बड़े लाभ के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक आवश्यकता बहुत अधिक रहेगी क्योंकि लाभ होने के बावजूद भी आपके हाथ में कुछ नहीं आ रहा है। संतान की तरफ से थोड़ी बहुत चिंता बनी रहेगी।


धनु: आज घरेलू मामलों में बहुत मन लगेगा। घर में बहुत रौनक सी हो जाएगी। किसी दावत में हिस्सा लेना होगा। संतान के लिए समय लाभदायक है, उन्हें काम-काज में लाभ होगा। आज का दिन अच्छा जाएगा। साथी के नाम से काम-काज में भी आय बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में रुचि बढ़ेगी। कोई अनावश्यक नुकसान हो सकता है परंतु बढ़े हुए लाभ की मात्रा के कारण ज्यादा नुकसान नहीं दिखेगा। यात्रा सोच-समझकर करें। पिता के काम-काज में बढ़ोत्तरी होगी और लाभ होगा।

यह भी पढ़े : इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी




मकर: बाहर के शहरों से अच्छा लाभ होने के आसार हैं। अपने काम-काज के लिए किसी नए व्यक्ति की तलाश करनी होगी, जिससे बकाया काम पूरा कराया जा सके। जीवनसाथी का समय थोड़ा कठिन चल रहा है। दवाइयों का प्रयोग करते रहना होगा। आपके काम-काज में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक लाभ के लिए किसी तिकड़म का प्रयोग करना होगा, अचानक फायदा होगा। थोड़ा सा मानसिक तनाव बना रहेगा, ब्लडप्रैशर बढ़ेगा या मन ही मन घबराहट बनी रहेगी। आध्यात्म में मन लगेगा। कोई धार्मिक खर्चा बढ़ सकता है। यात्रा लाभकारी रहेगी।

कुंभ: विवादों से बच कर रहें। यद्यपि आप हारेंगे नहीं परंतु परेशानी तो रहेगी ही। संतान के लिए आज दिन बहुत शुभ है या तो उनकी पढ़ाई-लिखाई में या व्यवसाय में फायदा होगा। कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। भागीदारी के मामलों में आप लाभ में रहेंगे। दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी। मन में सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। आपको किसी अन्य की मदद तो लेनी ही पड़ेगी। भाग-दौड़ वाले काम आज ही संपन्न कर लीजिए जिससे कि लाभ का रुख बना रहे। आज सार्वजनिक रूप से प्रशंसा मिल सकती है।


मीन: आज नई यात्रा शुरु नहीं करें। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में जीत में रहेंगे। कार्य-कौशल में वृद्धि होगी। नए लोग सहयोग करेंगे। पार्टनरशिप में लाभ होगा। कोई अचानक बड़ा खर्चा भी आने वाला है। आज किसी प्रमुख निर्णय को लेकर मन में संदेह रहेगा। काम-काज बहुत बढ़ जाएगा। सार्वजनिक रूप से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। माता के लिए दिन अच्छा जाएगा। वाहन सुविधा बढ़ेगी। कानूनी समस्याओं से बचकर रहें। घर-परिवार में सुलह-समझौते के आसार हैं।

यह भी पढ़े : इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम