Uttar Pradesh: मऊ में सिलेंडर ब्लास्ट से 12 लोगों की मौत, प्रियंका गांधी ने जताया दुख

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 14 अक्टूबर 2019, 09:09 AM (IST)

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मोहम्मदाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो मंजिला इमारत धराशाही हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। 15 लोग घायल हो गए हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके बताया कि मऊ में सिलेंडर फटने से हुए हादसे में मौत की खबर सुनकर मन काफी आहत है। ईश्वर शोकाकुल परिवारों और उनके प्रियजनों को इस दुःख की घड़ी में मजबूती दे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को इस घटना के लिए बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्दाबाद के वलीदपुर गांव में सोमवार सुबह रसोई गैस का सिलेंडर फटने से दो मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है। यहां गलियां छोटी होनी की वजह से बचाव कार्य में समस्या आ रही है। इस विस्फोट से पास के मकान भी क्षतिगस्त हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने घायलों के इलाज की व्यवस्था कराने के लिए तत्काल आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि हादसे में घायलों को हर संभव मदद करने की कोशिश की जाएगी। जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल सेवाएं मुहैया कराने का निर्देश भी योगी ने दिया है।