आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 14 अक्टूबर 2019, 07:51 AM (IST)

मेष: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा, आपके सोचे हुए काम तरीके से पूरे हो जाएंगे। कामकाज में गति लाने के उद्देश्य से न केवल सुबह जल्दी शुरू कर देंगे बल्कि रात को भी देर तक जागेंगे। सभी लोगों का सहयोग मिलेगा। यदि व्यवसाय करते हैं तो कर्मचारियों की समस्या बनी रहेगी। यदि नौकरी करते हैं तो कुछ न कुछ ऐसा नया करेंगे जिससे कि समस्याओं का हल हो जाए। मिलजुल कर काम करने का लाभ मिलेगा। आप अपनी संस्था से बाहर जाकर लोगों को सहयोग करेंगे, उनका सहयोग लेंगे। व्यक्तिगत रिश्तों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ उस तरह नहीं होगा, जिस तरह आप सोच रहे हैं, इंतजार करें।


वृषभ:
व्यर्थ की दौड़ भाग से आज कोई लाभ नहीं होने वाला है, खर्चा बहुत ज्यादा है और नित प्रति बढ़ रहा है। कार्य प्रणाली में संशोधन होने से खर्चा और बढ़ेगा। व्यर्थ की नीतियों पर खर्चा बचावें। प्रतिद्वंद्वियों से प्रभावित नहीं हों, वे अपने आप परास्त हो जायेंगे, आप अपना काम अच्छे तरीके से करें। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं बनी रहेंगी, पित्त विकार और वायु विकार रह सकते हैं। वाहन सम्बन्धी सुख, सुविधा बढ़ेगी। कार्यालय में कोई नया यंत्र या उपकरण मिल सकता है। बड़े लोगों से मदद मिलेगी और लेन-देन को लेकर थोड़ी सी राहत मिल सकती है। कोई बड़ा लेन-देन नहीं हो पाएगा।


मिथुुन: दैनिक लाभ में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। वातावरण में थोड़ा सी असहमति रहेगी, फिर भी आप लोगों का सहयोग लेने में सफल हो जाएंगे। आज आर्थिक लाभ का दिन है, जिस काम हाथ डालेंगे, सफलता मिल जाएगी। खान-पान में थोड़ी सावधानी बरतें, मीठा ज्यादा खाने को मिलेगा। संतान को लेकर बनाई जा रही कार्य योजना में सफलता के आसार हैं। बहुत मजबूरी में ही यात्रा करें क्योंकि लाभ सीमित ही रहेगा। कुटुम्ब के लोगों से मतभेद बने रहेंगे। आपका मन किसी भी बात में नहीं लगेगा। प्रेम सम्बन्ध में रूठना-मनाना दिख रहा है, आपको ही पहल करनी पड़ेगी। आक्षेप भी आप पर ही रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


कर्क: आज सुबह से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। शुभ समाचार के इंतजार में सारा दिन अच्छा निकलेगा। आज कार्य निष्पादन उच्च कोटि का होगा, हर व्यक्ति सहयोग करेगा। भागीदारी में लाभ का दिन है। साथी के नाम से या बेनामी व्यवसाय में भी लाभ के अनुमान हैं। विवाद से दूर रहना ही ठीक है, फिर भी कोई चुनौती आए तो स्वीकार करने में हर्जा नहीं है। आर्थिक लाभ के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उन तरीकों में थोड़ा सा बदलाव लाना जरूरी है। कोई काम एकदम बीच में नहीं छोड़ें। घर में कोई मंगल कार्य या दावत की सी बात चल सकती है।




सिंह:
किसी काम को समय पर करके देने की बाध्यता रहेगी। आपका आर्थिक लाभ उस पर निर्भर करेगा। आपको एक वर्ग के सहयोग की भी आवश्यकता पड़ेगी। माता को साधारण सा कष्ट रह सकता है। मामा पक्ष से मुलाकात होना सम्भव है। आपके अधिकारी या सरकारी लोग नाराज से ही रहेंगे, आप उन्हें राजी करने के रास्ते खोजने में लगे रहेंगे। आध्यात्म में खूब मन लगेगा, पूजा-पाठ में ज्यादा समय देंगे। संतान की प्रगति को लेकर बहुत चिंतित रहेंगे और आप स्वयं उनके लिए कोई न कोई कोशिश करते रहेंगे। यदि प्रेम सम्बन्ध हैं तो उसमें कोई नवीनता देखने को मिल सकती है।




कन्या:
आज आपका दिन बहुत जल्दी ही शुरू हो जाने वाला है। काम की अधिकता रहेगी, भाग-दौड़ भी ज्यादा ही रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल रहेंगे, आपके अनुमान बिलकुल सही जाएंगे। अज्ञात स्रोतों से भी आय हो सकती है। आपकी भूमि, भवन या वाहन का मूल्यांकन भी अच्छा हो सकता है। मित्रों के बीच में उठना-बैठना होगा, खाना-पीना भी हो सकता है। कारोबारी यात्रा का दबाव रहेगा अत: चूकें नहीं। कोई व्यावसायिक सौदा हाथ से नहीं निकल जाए, आपको एक अंतिम कोशिश कर ही लेनी चाहिए। संतान पक्ष की खूब मदद रहेगी।

यह भी पढ़े : हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता





तुला:
बाहर मदद लेने की योजना सफल हो जाएगी। कुछ लोग जो आपका काम नहीं कर रहे हैं, उनका कोई अन्य विकल्प भी मिल जाएगा। आर्थिक आवश्यकता अत्यधिक रहेगी, उसके लिए आप कोई न कोई नया रास्ता निकालते रहेंगे। उधार वसूली के लिए कठोर साधनों का या बोली का उपयोग नहीं करें, इससे नुकसान होगा। आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए व्यवसाय कुशल लोगों का लाभ लेें। आपकी लोकप्रियता का दिन है, अच्छे लोग मिल जाएंगे। साधारण सी बातों को गुप्त रखने की आदत छोड़ दें, इससे आपको लाभ होगा। कुटुम्ब की समस्याओं से दिमाग हटा लें।



वृश्चिक:
ग्रह स्थिति विशेष बनी हुई है, आप पर बहुत बड़ा उत्तरदायित्व आने वाला है, जितना सोच रहे हैं उससे ज्यादा काम-काज बढ़ जाएगा। विस्तार कार्य में बुरी तरह उलझ जाएंगे। आप बिगड़े या रूठे हुए लोगों को भी मनाने की कोशिश कर सकते हैं या पुराने सम्पर्कों को स्वीकार कर सकते हैं। साझा कार्यों में लाभ होगा, दैनिक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। नये व्यावसायिक प्रस्ताव आ सकते हैं। चन्द्रमा शक्तिशाली बने हुए हैं और ख्याति चाहते हैं। आज किसी कार्य में अत्यधिक प्रतिभा प्रदर्शन की आवश्यकता है, आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक दबाव बराबर बना रहेगा।



धनु:
ग्रह स्थिति शानदार बनी हुई है, आप जिस ढंग से चाहते हैं, काम काज उसी ढंग से हो जाएंगे। काम अचानक बढ़ेगा और लाभ का आश्वासन भी मिलेगा, हाथ में पैसा अभी नहीं आएगा। आपका जनसम्पर्क भी तेजी से बढ़ेगा, कोई भाग्यशाली अवसर मिल सकता है। आपको व्यवहार में थोड़ी सी चतुराई लानी होगी। आज मौज शौक मनोरंजन में थोड़ा सा समय देंगे और दावत के से अवसर हैं, खर्चा आपके जिम्मे ही रहेगा। संतान और घर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। कोई बड़ा खर्चा आ रहा है परन्तु कानून सम्मत कार्यों पर ही खर्चा करें।


यह भी पढ़े : मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...



मकर:
ग्रह स्थिति सुधर रही है। कामकाज के विस्तार के साथ-साथ आय के साधन भी बढ़ जाएंगे परन्तु अनुचित खर्चों का डर है। तिकड़म से आया हुआ कोई भी लाभ कष्ट दे सकता है। आज शुक्र बलवान हैं और आपके साथ सहयोग करने को लोग तैयार रहेंगे। जीवन साथी के काम में लाभ होगा यदि अविवाहित हैं तो प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। आपको अपने ऊपर और उनके ऊपर भरोसा रहना ही चाहिए। आज शाम तक भूमि या भवन सम्बन्धी गतिविधियों में तेजी आएगी। भाव बढऩे से मन में आंतरिक खुशी रहेगी। संतान की समस्या उसी को हल करने दें। आपका दखल ठीक नहीं है।

कुंभ:
आज का दिन घटना प्रधान रहेगा, सुबह से शाम तक कोई न कोई बात होती रहेगी। आपको खूब सहयोग मिलेगा परन्तु अधिक सहयोग की आवश्यकता बनी रहेगी। यात्रा का भारी दबाव रहेगा। कोई यात्रा नहीं करें। स्थानीय यात्राओं में ही दिन पूरा हो जाएगा। कोई काम अचानक बीच में ही छोडक़र, नया काम हाथ में लेने की आवश्यकता पड़ेगी। नये व्यावसायिक प्रस्ताव चर्चा में रहेंगे। सम्भवत: कुछ दिनों में बात स्पष्ट होगी। आज अचानक लाभ बढ़ेगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान निकलेगा, बहुत बड़ी सफलता की आस हो जाएगी। राशि से नवम उच्च के शनि आपके लिए बड़ी पृष्ठभूमि चाहते हैं।

मीन:
बढ़ते हुए कामकाज में संगठन कौशल की आवश्यकता है। आठवें शनि का काम-काज का दबाव है आपको अधिक सक्षम व्यक्तियों की आवश्यकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो बॉस की प्रसन्नता के लिए लगातार मेहनत करनी पड़ेगी। शनि का पाठ करेंगे तो बॉस प्रसन्न रहेंगे। आज काम-काज में कौशल बढ़ेगा, कुछ खास करने में सफल हो जाएंगे, आर्थिक लाभ की सम्भावना है, संतान के लिए आज का दिन ठीक है। वे अपने काम-काज को आगे बढ़ा पाएंगे। बुद्धिमत्ता से सम्पन्न होने वाले काम में आप जीत में रहेंगे। आपके काम-काज की प्रशंसा रहेगी परन्तु उसे संगठित करना जरूरी है।

यह भी पढ़े : मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...