धर्मशाला का विकास कांग्रेस की देन : ठाकुर कौल सिंह

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 अक्टूबर 2019, 6:32 PM (IST)

धर्मशाला। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह ने भाजपा सरकार को जनविरोधी करार देते हुए कांगड़ा ज़िला से भेदभाव करने का आरोप लगाया।आज सकोह एवम सिध्वाड़ी क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी विजय इन्द्र करण के साथ जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने कहा कि धर्मशाला को दूसरी राजधानी का दर्जा,विधानसभा,स्मार्ट सिटी,रोप वे,सेंट्रल यूनिवर्सिटी, से ले कर दर्जनों योजनाएं कांग्रेस ने दी लेकिन भाजपा सरकार ने आते ही सभी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मोदी के नाम पर झूठ का सहारा लेकर जनभावनाओं को ठगा।लेकिन अब लोग समझ रहे हैं।आर्थिक मंदी के दौर में बेरोज़गारी चरमसीमा पर पहुंच चुकी है।जनता को नोटबन्दी,जी. एस. टी का खेल अब समझ आ रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार को उपचुनावों में पसीने बहाने पड़ रहे हैं जिससे सिद्ध होता है कि भाजपा का ग्राफ बहुत तेज़ी से गिरा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस दोनों सीटों पर बढ़त की ओर अग्रसर है और भाजपा से दोनों सीटें छीनेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी विजय इन्द्र कर्ण ने जनता की समस्याओं को घरद्वार हल करने का भरोसा दिलाते हुए वोट की अपील की।इस अवसर पर पार्टी नेता सेवादल प्रदेश प्रमुख अनुराग शर्मा, कांग्रेस महासचिव मनमोहन कटोच,नगरनिगम मेयर देवेन्द्र जग्गी, पार्टी प्रवक्ता एवम पूर्वविधायक कुलदीप पठानिया, पूर्वब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पप्पी सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे