राज्यपाल ने खोले के हनुमान जी के दर्शन किए, प्रदेश की खुशहाली की मांगी कामना

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 अक्टूबर 2019, 4:48 PM (IST)

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को जयपुर - दिल्ली हाइवे पर स्थित प्राचीन खोले के हनुमान जी के मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। राज्यपाल मिश्र के साथ राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र ने भी पूजा अर्चना की। राज्यपाल ने प्रदेश की खुशहाली की कामना की। राज्यपाल मिश्र ने दर्शन करने के बाद प्रसादी ग्रहण की।

राज्यपाल ने कहा कि यह पावन स्थान है। यहां का वातावरण सकारात्मक है। मन मस्तिष्क में यहां सात्विक भाव जाग्रत होते हैं। इससे अच्छे काम करने का विचार बनता है। यह विचार ही लोगों को आगे बढाते हैं। इस स्थान पर स्वाभाविक रूप से हर कोई अपने आप खिंचा चला आता है।

समारोह में बार काउन्सिल के पदाधिकारियों ने राज्यपाल मिश्र का अभिनन्दन किया। मंदिर पहुंचने पर राज्यपाल मिश्र और मिश्र की मंदिर के मंहत ब्रजमोहन शर्मा ने अगवानी की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे