रांची कोर्ट ने किया बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल का अरेस्ट वारंट जारी,यहां जानिए क्यों

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 अक्टूबर 2019, 2:49 PM (IST)

रांची। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल का ढाई करोड़ रुपए का चेक बाउंस होने पर रांची कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। प्रोड्यूसर अजय कुमार ने बताया कि उन्होंने साल 2018 में फिल्म देसी मैजिक बनाने के लिए 3 करोड़ रुपए उधार दिए थे। इसके बाद वे जब भी अमीषा से पैसे वापस मांगते तो वह टाल-मटोल कर जाती थीं या कोई प्रतिक्रिया नहीं देती थीं।

इसके बाद फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई तो प्रोड्यूसर ने पैसे मांगे। तब अमीषा ने ढाई करोड़ का चेक दिया। मगर जब चेक को बैंक में लगाया गया तो वह बाउंस हो गया। इसी मामले में अमीषा के खिलाफ रांची कोर्ट में धोखाधड़ी का केस चल रहा है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अजय ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद से लेकर अब तक अमीषा से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने एक बार भी रिस्पॉन्ड नहीं दिया।

ये भी पढ़ें - आइये जानते हैं जैकलिन के बारे में कुछ खास

इसके बाद अमीषा को समन भेजे गए और पैसों को लेकर कोर्ट में कार्रवाई चलती रही। आपकाे बताते जाए कि 3 करोड़ की धोखाधड़ी मामले की वजह से चर्चाओं में चल रही अमीषा पटेल अपने जमाने में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में शुमार थीं।

ये भी पढ़ें - अक्षय कुमार को ट्विंकल खन्ना इस बात का देती थी ताना

ये भी पढ़ें - आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म