कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019, 6:32 PM (IST)

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में कैफे की आड में चल रहे हुक्का-बार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वहां से कई हुक्के, चिलम, पाइप, कटौरी व कई फ्लेवर जब्त किया है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गिरधर मार्ग मालवीय नगर में कैफ़े की आड़ में एक हुक्का बार चल रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और हुक्का बार में पृथ्वी सिंह के एक व्यक्ति को अवैध रूप से लोगों को तम्बाकू के अलग अलग फ्लेवर पिलाता हुआ मिला। जिसे गिरफ्तार किया गया और वहीं मौके से कई हुक्के, चिलम, पाइप, कटौरी, कई फ्लेवर जब्त किए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे