बॉलीवुड अदाकारा रेखा 65 की हुईं

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019, 12:28 PM (IST)

मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री रेखा शायद सोशल मीडिया पर इतनी एक्टिव नहीं हैं, लेकिन इस काल्पनिक दुनिया में उनके फैंस उनका 65वां जन्मदिन मनाने से खुद को रोक नहीं सके।

10 अक्टूबर को बॉलीवुड की सबसे चहेती अदाकारा में से एक रेखा ने अपना 65वां जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर मशहूर हस्तियों और सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे फॉरएवर ब्यूटीफुल हैश टैग रेखा जी।"

लेखक-निर्देशक शगुफ्ता रफीक ने भी रेखा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने ट्वीट किया, "रेखा जी 65 की हो गईं। मैंने जब 'सावन-भादो' देखी थी, तब बर्थडे गर्ल 16 की थी और मैं 5 की, लेकिन अभी भी 70 के दशक की रेखा जी मुझे बेहद पसंद है.. हैश टैग हैप्पी बर्थ डे डिवा।"


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे डीयर रेखा जी। आप कृपा, सुंदरता, समझदारी और टैलेंट का प्रतीक हैं। हम आपसे प्यार करते हैं।"


यह भी पढ़े : इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...


अभिनेत्री कंगना रनौत की टीम ने उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम और ट्विटर दोनों का सहारा लिया।

पोस्ट में कहा गया, "एक मुलाकात के दौरान रेखा जी ने कंगना से कहा था कि यदि उनकी कोई बेटी होती, तो वह उसकी तरह होती! कंगना रनौत गॉडमदर रेखा मैम को जन्मदिन की बधाई देती हैं।"

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "वह सुंदरता की प्रतीक हैं। उनका अभिनय सभी को हंसाता है, रुलाता है और उनका डांस सभी को पागल कर देता है।"
(आईएएनएस)

यह भी पढ़े : ‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट