अयोध्या मामले पर पूर्व चासंलर जमीरउद्दीन बोले, पक्ष में निर्णय आने पर भी हिंदुओं को जमीन दे दें मुसलमान

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019, 09:40 AM (IST)

अयोध्या। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) जमीरउद्दीन शाह ने कहा है कि अयोध्या भूमि विवाद में अगर फैसला मुसलमानों के पक्ष में आता है तो भी देश में शांति बनाए रखने के लिए मुसलमानों को भूमि हिंदू भाइयों को सौंप देनी चाहिए। उन्होेंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट को स्पष्ट निर्णय देना चाहिए, यह पंचायती बिल्कुल नहीं होना चाहिए।
जमीरउद्दीन शाह ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट मुसलमानों के पक्ष में निर्णय देता है, तो क्या वहां मस्जिद बनाना संभव होगा? यह असंभव है। यदि निर्णय मुसलमानों के पक्ष में आता है तो देश में स्थायी शांति के लिए मुसलमानों को भूमि हिंदू भाइयों को सौंपनी चाहिए।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शाह ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट मुसलमानों के पक्ष में निर्णय देता है, तो क्या वहां मस्जिद बनाना संभव होगा? एक समाधान होना चाहिए, अन्यथा हम लड़ते रहेंगे। मैं अदालत के निपटारे का पुरजोर समर्थन करता हूं।