KARWA CHAUTH 2019 : सगाई के बाद रख रहीं हैं करवाचौथ का व्रत, जानें व्रत से पहले ये बातें....

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019, 12:35 PM (IST)

हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत सबसे महत्वपूर्व व्रतों में से एक माना जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी को आता है। इस बार करवा चौथ का व्रत (गुरुवार) यानी 17 अक्टूबर 2019 को है। करवा चौथ के अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी और चांद का दीदार करने के बाद ही अपना व्रत तोडेंगी। लेकिन सवाल यह पैदा होता है जिन लड़कियों की सगाई हो गई है क्या वह करवाचौथ का व्रत रख सकती है या नहीं।

ऐसे में अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आज हम आपको इसका जवाब बताते हैं। जिन लड़कियों की सगाई हो गई है वह भी करवाचौथ का व्रत रख सकती हैं लेकिन उनके लिए पूजा विधि अलग होती है। इस बारें में आइए जानते हैं।

कुंवारी लड़कियां और ऐसी लड़कियां जिनका विवाह तय हो गया है, वे भी करवा चौथ का व्रत करती हैं और अविवाहित लड़कियों को भी व्रत का पालन सामान्य नियामनुसार ही करना होता है। इस व्रत में पूजा से संबंधित कुछ नियम इनके लिए बदल जाते हैं, जो इनके व्रत को विवाहित महिलाओं के व्रत से अलग करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

करवाचौथ का व्रत कुंवारी लड़कियां निराहार रह सकती हैं लेकिन उन्हें निर्जल व्रत रखने की जरूरत नहीं है। वहीं वह शादी के बाद ही निर्जल व्रत रखें, क्योंकि आपकी शादी नहीं हुई है इसलिए आपके लिए ना तो सरगी होगी और ना ही आप बायना निकालेंगी। इसी के साथ कुंवारी लड़कियां केवल करवा चौथ माता, भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करें और उनकी कथा सुनें। इसी के साथ शास्त्रों के अनुसार, कुंवारी लड़कियों को चांद देखकर व्रत नहीं खोलना चाहिए, वह तारे देखकर व्रत का समापन कर सकती हैं।

इसी के साथ उन्हें चलनी का प्रयोग करने की भी जरूरत नहीं है और वह बिना चलनी के तारों को जल से अर्घ्य देकर पूजा करें और व्रत खोल दें। लेकिन इस व्रत की सबसे बड़ी बात यह चांद को देखकर व्रत पूर्ण करने का नियम केवल सुहागन स्त्रियों के लिए है और इस संदर्भ में वराह पुराण में द्रोपदी की एक कथा भी है। इसी के साथ करवा चौथ व्रत अविवाहित लड़कियां मनोवांछित पति की प्राप्ति के लिए करती हैं और अगर आपकी शादी तय हो गई है तब आप चांद देखकर अपने मंगेतर की फोटो देखकर व्रत खोल सकती हैं।

ये भी पढ़ें - ऎसा करने से चमकेगी किस्मत