मां के लिव इन पार्टनर ने किया बच्ची से रेप, सीसीटीवी में हुआ खुलासा

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019, 11:44 AM (IST)

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लिव इन रिलेशन में रहने वाले एक युवक ने महिला की 8 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। बच्ची से दुष्कर्म की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह घटना उद्योग नगर थाना इलाके की है। बताया जा रहा है कि बच्ची से रेप की वारदात कुछ दिन पहले हो गई थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज 9 अक्टूबर को सामने आया। मासूम को लहूलुहान हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, मासूम से बलात्कार की घटना के समय बच्‍ची की मां घर पर नहीं थी। वह फैक्ट्री में काम करने गई हुई थी। पीड़ित बालिका को लहूलुहान हालत में अलवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां फैक्ट्री में काम करती है और उसके चार बच्चे हैं। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। पुलिस ने मुताबिक, शाम को जब मां घर पहुंची तो उसे 8 साल की बेटी लहूलुहान हालत में मिली। मां अपने बच्ची को लेकर रात करीब 9 बजे अलवर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की और प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी। महिला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान लिए गए।

​एक साल से लिव इन पार्टनर के साथ रह रही थी महिला...

पुलिस ने बताया आरोपी बच्‍ची की मां का लिव इन पार्टनर है। दोनों पिछले एक साल से साथ में रह रहे हैं। डीएसपी दीपक शर्मा ने बताता कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे