मुरैना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना में सुमावली से कांग्रेस विधायक एंदल सिंह कंसाना (Aidal Singh Kansana) के बेटे समेत 14 लोगों पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। उन पर राजस्थान पुलिस के जवानों से मारपीट कर सरकारी कामकाज मे बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। पुलिस जवानों की शिकायत पर धौलपुर में कंसाना के बेटे के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। वहीं, विधायक कंसाना ने मामले की जांच की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के धौलपुर जिले के थाने में तैनात दो कॉन्स्टेबल विजयपाल सिंह और हरिओम यादव चंबल पुल की ओर मध्य प्रदेश की सीमा तक गश्त कर रहे थे। इसी बीच एमपी की ओर से कार और बाइक सवार दर्जन भर लोग आए। इन लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों की बाइक रुकवा कर मारपीट की। साथ ही उन्हें एमपी की ओर खींच ले गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने दोनों जवानों से मारपीट की और उन्हें अधमरा कर जंगल में छोड़कर भाग गए। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची
और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पीडित पुलिस जवानों ने धौलपुर के सागरपाडा थाने में एंदल सिंह
कंसाना के बेटे समेत 14 लोगों पर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।
इसमें कांग्रेस के विधायक एदल सिंह कंसाना के बेटे कप्तान सिंह कंसाना के भी साथ में होने का आरोप लगाया गया है। कंसाना और उनके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और सरकारी कामकाज में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।
विधायक कंसाना ने बुधवार को बेटे के किसी भी तरह की मारपीट की घटना में शामिल होने के आरोप को नकारा है। उनका कहना है कि उनका बेटा मौके पर था ही नहीं, इस मामले की जांच की जानी चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विधायक पुत्र और उसके साथियों पर पुलिस ने अवैध रेत खनन के काम में लगे होने का आरोप लगाया है। इसी बीच गश्त कर रहे जवानों को देखकर उनकी मोटर साइकिल को बिना नंबर की कार में सवार लोगों ने रोका और मारपीट की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे