नूडल्स से ही बना डाला अपने बच्चे के लिए घर, अब लोगो से मिल रही ऐसी प्रतिक्रिया...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 09 अक्टूबर 2019, 12:27 PM (IST)

आप सभी ने नूडल्स का स्वाद तो चखा ही होगा। आमतौर पर चीन जैसी जगह में तो नूडल्स बहुत पसंद किए जाते हैं। कभी-कभी नूडल्स के खराब हो जाने पर हम उसे फेंक देते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने नूडल्स को फेंकने की जगह उसका ऐसा इस्तेमाल किया कि सभी लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं।

शख्स ने बेकार हुए नूडल्स से अपने आने वाले बच्चे के लिए घर बना डाला। जी हां, ये सच है। झांग नाम के शख्स ने इस अनोखे घर को तैयार किया है। इस प्लेहाउस को बनाने के बाद झांग ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरों के वायरल होते ही वो सुर्खियों में आ गए।

झांग ने बताया कि उन्होंने एक्सपायर हो चुके 2000 नूडल्स के पैकेट की मदद से इस घर को बनाया है। आमतौर पर किसी घर को बनाने में ईंट का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन झांग ने नूडल्स को ही ईंट की तरह इस्तेमाल करते हुए इस घर को बना दिया।

झांग ने बताया कि मेरा एक दोस्त नूडल्स का होलसेलर है। उसके पास एक्सपायर हो चुके नूडल्स (Noodles) का एक बैच पड़ा हुआ था। वह खराब हो चुके इन नूडल्स (Noodles) के पैकटों को फेंकना चाहता था, लेकिन मैंने उसे ऐसा करने से रोक दिया। मैंने इन्हीं नूडल्स (Noodles) के पैकटों की मदद से इस घर को बना दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

चार स्कवायर मीटर के क्षेत्र में बने इस घर में एक बेड भी लगा हुआ है। इस बेड पर एक व्यस्क इंसान भी आराम से सो सकता है। घर में लाइट्स भी लगे हुए हैं। यहीं नहीं, झांग ने इस घर में खिड़की भी बनाई है। नूडल्स (Noodles) की मदद से बना यह प्लेहाउस इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें - Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...

सोशल मीडिया पर वायरल झांग के इस काम की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। आलोचना करते हुए कुछ लोगों ने कहा कि एक्सपायर हो चुके इन नूडल्स (Noodles) को अगर बच्चे ने गलती से खा लिया तो परेशानी हो सकती है।

यही नहीं, कुछ लोगों ने कहा कि खराब हो चुके नूडल्स (Noodles) कई तरह के कीड़े और बीमारियों को भी जन्म देते हैं। बच्चे के स्वास्थ्य के लिहाज से इस घर को बनाना सही नहीं है।

ये भी पढ़ें - अनूठा कारनामा, महिला ने बालों से बनाया कोट