आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 09 अक्टूबर 2019, 07:43 AM (IST)

मेष: आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। काम-काज में सुविधा बढ़ेगी, उत्तरदायित्व बढ़ेगा। आपको जो नया काम दिया जाएगा, उसे ढंग से सम्भाल पाएंगे। आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा। आज मन की एक प्रमुख चिंता कम हो जाएगी। मित्रों से सहयोग बढ़ेगा। एक महत्वपूर्ण काम हो जाने की खुशी रहेगी। खर्चा बहुत ज्यादा है। एक तरफ लाभ दिखेगा तो दूसरी तरफ खर्चा भी बढ़ता हुआ दिखेगा। खर्चों पर आप नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं। आज एक नया खर्चा और करना पड़ जाएगा। साझा भाव से काम करने में लाभ है। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करें।


वृषभ: आज खर्चा और आय में तालमेल नहीं बैठा पाएंगे। पहले खर्चा करना पड़ेगा और बाद में लाभ का होने का इंतजार करते रहेेंगे। दैनिक काम-काज में सुविधा बढ़ेगी। एक मुख्य बाधा का निवारण होगा, जिससे व्यवसाय में प्रगति होगी। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास में तेजी आएगी। कोई नई संधि या सहयोग की बात उठेगी। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों पर आप भारी पड़ेंगे। आपकी कार्य क्षमता तेजी से सुधरेगी और उच्चकोटि का काम कर पाएंगे। किसी खास घटना से मन में उत्साह रहेगा। व्यवसाय में विरोधी लोगों को आप परास्त कर पाएंगे। आज कोई ऐसा मौका मिल सकता है जो आपको काफी आगे बढ़ाएगा।


मिथुुन: व्यावसायिक मामलों में आज बहुत प्रगति होगी। आपके किए गए कार्य का अच्छा परिणाम आएगा। लाभ की मात्रा बढ़ेगी। लाभ का कोई नया अवसर भी मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से सुधार की कोशिश कामयाब हो जाएगी। भागीदारी के मामलों में आज बड़ी सफलता मिल सकती है। मिल बैठकर कई समस्याओं का समाधान निकल आएगा। संतान की समस्या का कोई समाधान निकल सकता है। आपको किसी अन्य का सहयोग लेना पड़ सकता है। माता के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यवसाय में कोई नया अवसर हाथ लग सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: निजी रिश्तों में एक अच्छा मोड़ आ सकता है। आपका सम्मान बढ़ेगा और आपकी बात की रक्षा होगी। नौकरी के मामलों में थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई नई चुनौती आए तो उसे स्वीकार कर लेना चाहिए, इससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भूमि-भवन के मामलों में बहुत जल्दी करने की आवश्यकता नहीं है परन्तु यदि किसी विक्रय का दबाव आए तो मौके का फायदा उठा सकते हैं। जहां आप काम कर रहे हैं, वहां सुविधाओं को लेकर थोड़ी सी समस्या हो सकती है परन्तु शाम तक कोई न कोई समाधान निकल आएगा। भाई-बहिन के लिए दिन अच्छा है, उनसे मिलना-जुलना होगा। समस्याओं को हल करने की तरफ आगे बढ़ेंगे।


सिंह: किसी खास घटना से मन में उत्साह आ जाएगा। आपका सम्मान बढ़ेगा। कोई नया कार्य प्रस्ताव मिले तो उसे स्वीकार कर लेना चाहिए। नया उत्तरदायित्व दिया जा सकता है, आपको उससे लाभ होगा। आवश्यकता के अनुसार कार्य-प्रणाली में संशोधन कर लें। साझा भाव से काम करने का लाभ मिलेगा। आज मंगल मार्गी हो रहे हैं अत: व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार आएगा। जीवनसाथी के व्यवसाय पर दबाव कम हो जाएगा। लेन-देन को लेकर कोई विशेष कोशिश करनी पड़ेगी। हो सकता है कि किसी के सहयोग से समस्या हल हो जाए। आज कई नए लोगों से मिलना-जुलना होगा और व्यवसाय संबंधी किसी बात को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है।


कन्या:
जीवनसाथी के काम-काज में लाभ होगा। अचानक लाभ की स्थितियां बनेंगी। कोई रुका हुआ भुगतान मिल सकता है। वाहन संबंधी सुख-सुविधा बढ़ेगी। कोई नई व्यावसायिक वार्ता चल सकती है। संतान को लेकर मन की एक चिंता कम हो जाएगी। संतान के काम-काज में प्रगति होगी। आपकी नौकरी या व्यवसाय में एक प्रमुख बाधा का निवारण होगा। दूसरे शहरों से आय बढ़ेगी। आज भाग्य साथ दे रहा है। व्यवसाय की नीतियों में परिवर्तन लाभ दे सकता है। भागीदारी के मामलों में वार्ता का कौशल आपको लाभ दे सकता है, अपना पक्ष ढंग से प्रस्तुत करें।

यह भी पढ़े : इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार


तुला: व्यक्तिगत रिश्तों में थोड़ा तनाव की स्थति हो सकती है। नौकरी या व्यवसाय में दोपहर बाद तक तो स्थिति ठीक रहेगी, आपको बहुत सावधानी के साथ व्यवहार करना चाहिए। आज आर्थिक दबाव रहेगा, धन-लाभ होता-होता भी रह जाएगा। ऋण -प्रबंध के लिए काफी कोशिश करनी होगी। आपके खर्चे दब नहीं रहे हैं, नीतियों में परितर्वन लाना ही आवश्यक होगा। अच्छा साहित्य पढऩे से मन को शांति मिलेगी। घरेलू वातावरण में भी सुधार लाने के लिए आपको विशेष कोशिश करनी होगी। किसी निकट रिश्तेदार के व्यवहार से हैरानी होगी। आज यात्रा का त्याग कर दें।


वृश्चिक:
काम-काज की गति तेज हो जाएगी। एक प्रमुख बाधा का निवारण हो जाएगा। दैनिक आय बढ़ेगी। विस्तार योजनाओं में सफलता बढ़ेगी। व्यवसाय में विरोधी लोगों में से एक परास्त हो जाएगा और इससे आपको बहुत मदद मिलेगी। संतान की तरफ से प्रसन्नता मिल सकती है। उनके काम-काज में वृद्धि होगी और लाभ बढ़ेगा। जीवनसाथी के काम-काज में कौशल बढ़ेगा। यदि कोई नया काम हाथ लगे तो आपको स्वीकार कर लेना चाहिए। इस समय हर काम में सफलता मिलेगी। आज यात्रा लाभप्रद हो सकती है परन्तु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।


धनु: आज भाग्यशाली समय है। सफलता से आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। विस्तार योजनाओं में खर्चा बढ़ेगा। आपकी हर बात ध्यान से सुनी जाएगी। नौकरी में भी आपका प्रस्ताव मंजूर हो जाएगा। अपने पद को लेकर अकारण ही मन में चिंताएं रहेंगी। आप अपने ही काम के बोझ से परेशान रहेंगे। चाहेंगे तो आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। घर कुटुम्ब के मामलों में एक साथ मिलना-बैठना हो सकता है, खर्चा आपका ही होगा परन्तु एक छोटी समस्या का समाधान भी निकल आएगा। ऋण लेने देने का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। घर में किसी न किसी व्यक्ति को परेशानी रहेगी, जिससे काम से ध्यान बंटेगा। आज की यात्रा लाभदायक नहीं रहेगी।

यह भी पढ़े : इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी


मकर: स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या का समाधान निकल आएगा। आज आर्थिक स्थिति ठीक रह सकती है परन्तु जितना लाभ सोच रहे हैं, उतना नहीं हो पाएगा। व्यवसाय में विस्तार योजनाओंं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सहयोगियों की संख्या बढ़ाने पर विचार करेंगे। किसी बिगड़े हुए काम को साधने के लिए बहुत कोशिश करनी पड़ेगी। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार होगा, उपहार का आदान-प्रदान कर सकते हैं। साझा भाव से काम करने से लाभ होगा। भागीदारी में कठिन परिस्थिति हो तो चुप लगाना बेहतर है। छोटी यात्रा लाभदायक रहेगी।



कुंभ: आज प्रतिष्ठा काफी बढ़ेगी। नीतियों में परिवर्तन करने की आवश्यकता होगी। नौकरी करते हैं तो कुछ विशेष उत्तरदायित्व मिल सकता है। लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास पूरी तरह सफल हो जाएंगे। काम में विस्तार होगा। जरूरी हो तो ही यात्रा करें। घरेलू मामलों में बड़ा असमंजस रहेगा। भाई-बहिन की तरफ से थोड़ी सी चिंता रहेगी परन्तु कोई अनुकूल समाचार भी मिल सकता है। जीवनसाथी के काम में लाभ होगा। आपको कोई उपहार मिल सकता है। घरेलू सुख सुविधा या साज सज्जा की वस्तुओं पर खर्चा हो सकता है। यदि व्यवसाय के संबंध में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो ले डालिए।


मीन: ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। लाभ की मात्रा बढ़ेगी। अचानक भुगतान मिल सकता है। पुरानी उधारी भी वसूल करने में मदद मिलेगी। व्यवसाय में विरोधी लोगों को आपकी गति समझ में नहीं आएगी। आपके एक ही निर्णय से आप लाभ में आ जाएंगे। आप प्रतिभा के बल पर एक महत्वपूर्ण समस्या का समाधान कर लेंगे। भाई या बहिन के लिए अनुकूल दिन है। दैनिक काम-काज की बाधा दूर करने के लिए आपको अपने से वरिष्ठ लोगों की मदद लेनी होगी, इससे समस्या का समाधान निकल आाएगा। घर-परिवार में अच्छा वातावरण रहेगा। आप कुटुम्ब की किसी एक समस्या का समाधान कर सकते हैं, थोड़ा सा लचीला रुख लाभ दे जाएगा।

यह भी पढ़े : क्या होता है पितृदोष व मातृदोष