सायना ने अपनी बायोपिक पर परिणीति को दी शुभकामनाएं

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 07 अक्टूबर 2019, 8:19 PM (IST)

मुम्बई। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपने जीवन पर बन रही फिल्म में अपना किरदार निभाने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को उनके इस नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। नेहवाल ने ट्वीट में लिखा, "इस साझा यात्रा का बेसब्री से इंतजार है। सायना नेहवाल बायोपिक के लिए मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।"

इस पोस्ट के साथ सायना ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें परिणीति ने शटल कॉक पकड़ा हुआ है।

इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार कर रहे हैं और इसकी शूटिंग 11 अक्टूबर से शुरू होगी।

पहले इस भूमिका में श्रृद्धा कपूर दिखने वाली थीं। फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे