अर्जुन के पोस्ट पर मलाइका ने कहा, 'इतने गंभीर क्यों'

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 07 अक्टूबर 2019, 8:12 PM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने कथित बॉयफ्रेंड और अभिनेता अर्जुन कपूर द्वारा हाल ही में डाले गए तस्वीर पर कमेंट किया है। दरअसल तस्वीर में अर्जुन अपनी टाई ठीक करवाते हुए काफी गंभीर नजर आ रहे हैं।

इस पर मलाइका ने लिखा, "इतने गंभीर क्यों?"

इसके रिप्लाई में अर्जुन ने लिखा, "मलाइका मैं सोच रहा था कि अच्छी बो टाई बंधवाने की प्रक्रिया इतनी जटिल क्यों होती है।"

काफी लंबे समय तक अपने रिश्ते को छुपाने के बाद अर्जुन और मलाइका अब खुल कर सामने आते हैं। डिनर डेट से लेकर फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दोनों एक साथ तस्वीर के लिए पोज देते हैं।

अर्जुन आगामी फिल्म 'पानीपत' में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे