मुख्यमंत्री की विजयादशमी पर शुभकामनाएं

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 07 अक्टूबर 2019, 6:57 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विजयादशमी (8 अक्टूबर) पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक यह उत्सव हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व हमें इस बात का भी सदैव स्मरण कराता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की भी कामना की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे