मोदी सरकार को मिली स्विस बैंक के खाताधारकों की लिस्ट, बेनकाब होंगे काले धन के कुबेर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 07 अक्टूबर 2019, 4:01 PM (IST)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की सरकार को बड़ी सफलता मिली है। सरकार को विदेशी धरती से काले धन की जानकारी लेने में कामयाबी मिली है। स्विट्जरलैंड की सरकार ने भारत सरकार को बैंक खातों से जुड़ी पहली जानकारी सौंप दी है। स्विट्जरलैंड सरकार की ओर से स्विस बैंक में खुले भारतीय खातों की जानकारी सरकार को सौंप दी है। भारत कुछ चुनिंदा देशों में से एक है जिन्हें ये जानकारी मिल रही है।

स्विट्जरलैंड के टैक्स विभाग के अनुसार, इसके बाद भारत सरकार को अगली जानकारी 2020 को सौंप दी जाएगी।स्विट्जरलैंड में दुनिया के 75 देशों के करीब 31 लाख खाते हैं जो रडार पर हैं इनमें भारत के कई खाते भी शामिल हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

स्विट्जरलैंड की सरकार से जानकारी मिलने पर सरकार के सूत्रों का कहना है कि जो जानकारी मिली है उसमें सभी खाते गैरकानूनी नहीं हैं। सरकारी एजेंसियां अब इस मामले में जांच शुरू करने में जुटी हुई है। इसमें खाताधारकों के नाम, उनके खाते की जानकारी को बटोरा जाएगा और कानून के हिसाब से एक्शन लिया जाएगा। विदेश में जमा काला धन वापस लाने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव से पहले वादा किया था। उस मामले में कामयाबी मिलती नजर आ रही है।