विलियम, रेटक्लिफ और सेमेंजा को चिकित्सा के क्षेत्र में मिला नोबल पुरस्कार

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 07 अक्टूबर 2019, 3:57 PM (IST)

स्टॉकहोम (स्वीडन)। हर साल विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए नोबल पुरस्कार दिया जाता है। वर्ष 2019 के नोबल पुरस्कार की शुरुआत भी हो गई है। सबसे पहले चिकित्सा क्षेत्र के लिए इसका ऐलान किया गया है।

विलियम जी केलिन जूनियर, सर पीटर जे रैटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेंजा को फिजियोलॉजी या मेडिसिन में खोज के लिए संयुक्त रूप से नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्हें कोशिकाओं के ऑक्सीजन ग्रहण करने पर की गई खोज के लिए यह पुरस्कार मिलेगा। रेटक्लिफ ने सम्मान मिलने पर खुशी जताई है। 14 अक्टूबर तक कुल छह क्षेत्रों में विजेताओं के नाम घोषित होंगे।

स्वीडिश अकादमी 2018 और 2019 दोनों ही वर्षों के लिए साहित्य के पुरस्कारों की घोषणा करेगी। पिछले साल यौन उत्पीडऩ के मामले की वजह से साहित्य के लिए अवार्ड नहीं दिया गया था। 70 वर्षों में यह पहला मौका था जब साहित्य का नोबल नहीं दिया गया। यौनशोषण के आरोपों के बाद अकादमी के 18 सदस्यों में से 7 ने इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे