लोकरंग 2019 - 11 से 20 अक्टूबर तक जवाहर कला केन्द्र में

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 07 अक्टूबर 2019, 12:35 PM (IST)

जयपुर। राष्ट्र स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव ’’ लोकरंग ’’ 2019 का भव्य आयोजन 11 से 20 अक्टूबर, 2019 तक जवाहर कला केन्द्र में आयोजित किया जायेगा।

जवाहर कला केन्द्र के अतिरिक्त महानिदेशक (तक.) ने बताया कि जवाहर कला केन्द्र द्वारा आयाजित इस ’’लोकरंग’’ 2019 के अन्तर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनियाँ व कार्यशालाएं केन्द्र परिसर मेंं व शिल्प ग्राम में सम्पूर्ण दिवस आयोजित किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि लोकरंग समारोह में देश के विभिन्न प्रान्तों से लगभग एक हजार 200 कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। समारोह के अवलोकन के लिए अतिविशिष्ट व्यक्तियों सहित हजारों दर्शक भी कार्यक्रम को देखने आयेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे