Haryana: मुरथल में अगवा कर तीनों लोगों ने किया महिला से गैंगरेप

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 07 अक्टूबर 2019, 09:42 AM (IST)

सोनीपत। हरियाणा महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना थम नहीं रही है। अब एक और गैंग रेप की घटना सामने आई है। हरियाणा के मुरथल में पति और बेटी के साथ सोनीपत जा रही एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान जींद जिले के शीला खेरी गांव के विजय के रूप में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह शनिवार सुबह मुरथल के एक ढाबे में भोजन के बाद अपने पति और बेटी के साथ लौट रही थी जब उसका अपहरण कर लिया गया और कैंटर में उसका गैंगरेप किया गया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उसने पुलिस को कैंटर के रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी विजय, सोनू और सुमेर के नाम से एक-दूसरे को बुलाते थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान जींद जिले के शीला खेरी गांव के विजय के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें - शर्मनाक! पत्नी से गैंगरेप और पति को पीट-पीटकर मार डाला