मुंबई। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा है कि आरे में पेड़ काटने वाले अधिकारियों को सत्ता में आते ही PoK भेजा जाएगा। आपको बताते जाए कि महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी शिवसेना गोरेगांव की आरे कॉलोनी में पेड़ काटने का विरोध जोर-शोर से कर रही है। लगातार महाराष्ट्र और केन्द्र सरकार पर निशाना साध रही है। आपको बताते जाए कि आज पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 लगा रखी है , इसके बाद प्रदर्शन कर रहे करीब 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया।
पेड़ कटाई का विरोध कर रहे आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि चोरों की तरह आरे की जमीन पर पेड़ काटने वाले अधिकारियों को हम सत्ता पर आते ही पीओके में भेज देंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शिवसेना नेता ने कहा कि मासूम पर्यावरण वादी लोगों को जेल में डाला जा रहा है फिर क्यों हम
प्लास्टिक बंदी और पर्यावरण बचाने जैसे खोखली बातें दुनिया के सामने रख रहे
हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना भले ही सत्ता में है पर आरे कारशेड को
हमारा विरोध है आगे भी जारी रहेगा। हमारा अन्य मुद्दों पर भी भाजपा के साथ
विरोध रहा है। यह लड़ाई न बीजेपी के खिलाफ शिवसेना या सीएम फडणवीस के खिलाफ
बल्कि ये मुंबई की आम जनता की बात है।
यहां जानें क्या है मामला...
मुंबई
मेट्रो का कार शेड बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने आरे कॉलोनी के जंगल
के 2702 पेड़ काटने के निर्देश दिए हैं। भारी विरोध के बाद भी पेड़ काटने
का ऑपरेशन शुरू हो गया।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पेड़ काटने के खिलाफ दायर याचिकाएं इस आधार पर खारिज कर दी कि ये मामला सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी में लंबित है। इसके बाद पेड काटने के लिए MMRCL के लोग पहुंचे गए तो आरे बचाओ मुहिम के कार्यकर्ता उनसे भिड़ गए, जमकर हाथापाई हुई। झड़प इतनी बढ़ गई कि पुलिस ने विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 400 पेड़ रातो रात काट दिए गए।