Haryana: अंबाला में दीवार ढहने से तीन बच्चों सहित 5 की मौत

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 05 अक्टूबर 2019, 07:55 AM (IST)

अंबाला। हरियाणा के अंबाला ( Ambala ) में शुक्रवार देर रात दीवार ढहने से 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। मीडिया के अनुसार, इस हादसे में मजदूरों की मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त मजदूर अपने बच्चों के साथ सो रहे थे, तभी उनके ऊपर दीवार गिर गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस पहुंचकर बचाव कार्य किया। घायलों को अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे