आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 04 अक्टूबर 2019, 08:01 AM (IST)

मेष: आज लाभ का दिन है। जिस मामले में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। सामान्य व्यवसाय में अनुमान से अधिक आय हो सकती है। काम-काज की शैली में परिस्थितियों के अनुसार परिवर्तन कर लेना उचित रहेगा, इसका लाभ मिलेगा। साझा भाव से काम करने में लाभ है यद्यपि किसी एक व्यक्ति की जिद आपको परेशान करके रखेगी। विवाद की स्थितियों से बचने की कोशिश करें। कारोबारी यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। संतान को लेकर मन में प्रसन्नता रहेगी। उनकी तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। यदि व्यवसाय करते हैं उसमें लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें और अपनी तरफ से कमी नहीं छोड़ें।

वृषभ:
यात्रा लाभदायक हो सकती है। जिस कार्य के लिए जा रहे हैं, वह आगे के लिए स्थगित हो जाएगा परन्तु अच्छा आश्वासन मिल सकता है। भूमि या भवन से संबंधित किसी चर्चा में तेजी आएगी। आज सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। विलासिता की वस्तुओं पर खर्चा हो सकता है। विवाद के मामलों में आप कड़े कदम उठाएंगे। आपकी विजय का दिन है परन्तु आप मित्रों से सलाह-मशविरा जरूर कर लें। लाभ के अवसरों को आप और भी बड़ा बनाने की कोशिश करेंगे। आपको ऐसा अवसर मिल भी जाएगा। समूह में आपका प्रदर्शन उच्च कोटि का रहेगा, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा।

मिथुुन:
आय का नया स्रोत बनेगा। आप जिधर से उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहां से तो नहीं परन्तु अन्य तरीके से लाभ मिलेगा। लेन-देन का पुराना मामला साफ हो सकता है। आपके सम्मान की बहुत रक्षा होगी। संतान की समस्याओं का समाधान करने में मदद कर सकते हैं, आज उनके अकेले के बस का मामला नहीं है। कार्य प्रणाली में साधारण सा परिवर्तन कर लेना उचित रहेगा। आपकी यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए लोगों में आपका परिचय जाएगा। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों की सलाह लाभदायक रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए किये जा रहे प्रयास रंग लाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नौकरी करने के स्थान पर न केवल आपकी राय मानी जाएगी बल्कि प्रशंसा भी की जाएगी। कोई हाथ से गया हुआ काम वापिस मिल सकता है। आपकी शर्तें मान ली जाएंगी। कुटुम्ब के मामलों में भी आपकी राय को महत्व दिया जाएगा। किसी बात को लेकर समाधान निकल आएगा। आज टिक कर काम करने की आवश्यकता है। यदि बाहर की यात्रा का कार्यक्रम हो तो स्थगित कर देना ही बेहतर है। माता की तरफ से कुछ समस्याएं हो सकती है, उनके स्वास्थ्य पर बहुत अधिक ध्यान देना पड़ेगा। पिता का काम ठीक है, उनके व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। सरकारी कार्यालयों से आज आपके काम आसानी से बन जाएंगे।


सिंह:
आज भाग्यशाली दिन है। दैनिक काम-काज में आ रही एक प्रमुख अड़चन दूर हो जाएगी। किसी के सहयोग से आपका काम बन जाएगा। व्यावसायिक मामलों में जो कठिनाइयां थीं, वे अब धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी। मंगल अब अधिक अनुकूल हैं। आपके व्यवहार से विरोधी लोग भी प्रशंसक हो जाएंगे। किसी व्यक्ति के सहयोग से अटका हुआ काम आसान हो जाएगा। कोई खर्चा कर सकते हैं, कोई अच्छे दर्शन लाभ भी हो सकते हैं। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। लापरवाही का नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज की यात्रा लाभ दे सकती है।

कन्या: आज सफलता का दिन है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सम्पन्न हो जाने से विजेता जैसा भाव रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा या सफलता मिलेगी। भागीदारी के मामले में स्थितियां आपके अनुकूल हैं। अन्य शहरों से भी आय बढ़ेगी। काम-काज में विस्तार के संकेत हंै, आपको नीतियों में सावधानी बरतनी चाहिए। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। नए व्यावसायिक प्रस्ताव पर चर्चा आ सकती है। आर्थिक रूप से आज का दिन ठीक जाएगा। भागीदारी में लाभ बढ़ेगा। जीवनसाथी से भी अधिक सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़े : कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’




तुला: समय सुधार पर है परन्तु मानसिक तनाव बढ़ेगा। किसी खास स्थान पर अपनी उपेक्षा आप से सहन नहीं होगी। आप पर आक्षेप आ सकते हैं अत: अपने व्यवहार को बहुत संतुलित रखने की आवश्यकता है। सार्वजनिक स्थान पर क्रोध आपकी प्रतिष्ठा गिराएगा। संतान के लिए आज का दिन अच्छा है, लाभ होगा। अधीनस्थ लोगों से संबंध सुधरेंगे, ज्यादा कार्य निष्पादन होगा। आर्थिक लाभ अपेक्षा के अनुसार हो सकता है। यदि मजबूरी हो तो ही यात्रा करें परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। निकट रिश्तेदारों को लेकर मन में चल रही दुविधा शीघ्र ही समाप्त हो जाएगी।


वृश्चिक: काम-काज में गति आएगी। एक प्रमुख अड़चन दूर हो जाएगी। आपका प्रभाव बढ़ेगा, आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आज जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। भूमि भवन के मामलों में गति आ सकती है। सुख सुविधाएं मिलेंगी। यात्रा का दबाव बहुत अधिक रहेगा। आज उच्चकोटि के लोगों से मिलना हो सकता है और उनसे लाभ भी होगा। भागीदारी के मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। कोई नया व्यक्ति आपसे जुडऩे की कोशिश कर सकता है, आपको स्वीकार कर लेना चाहिए। आज भागीदारी के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी के नाम से व्यवसाय में लाभ होगा। अन्य शहरों से आय बढ़ेगी। ऋण भुगतान का दबाव यथावत रहेगा।


धनु:
व्यवसाय के प्रयासों में तेजी आ जाएगी। स्थितियों में अचानक सुधार आ जाएगा। संतान के लिए चलती आ रही कठिनाई कम हो जाएगी। यदि व्यवसाय करते हैं तो उसमें भी लाभ होगा। आज अत्यधिक खर्चे का दिन है। आप सोच समझकर ही खर्चा करें अन्यथा इसकी भरपाई मुश्किल हो जाएगी। भाग्य आपका साथ देगा। किसी समस्या का समाधान आकस्मिक रूप से हो जाएगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद संबंधी चिंता हो सकती है। नुकसान नहीं होगा परन्तु एक अज्ञात भय मन में रहेगा। किसी अकस्मात लाभ के अवसर बन रहे हैं परन्तु यह आपके वार्ता के कौशल पर निर्भर है।

यह भी पढ़े : कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’


मकर: आजीविका के क्षेत्र में अपना हाथ दिखाने का मौका मिलेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको छूट रहेगी कि कुछ अच्छा करके दिखाएं। आपको सफलता भी मिलेगी। आप नए तरीके से काम करने की सोचेंगे और तुरन्त ही इसका लाभ भी मिलेगा। पुरानी उधारी वसूल हो सकती है परन्तु आप ऐसा करने में व्यवहार संबंधी गलती नहीं करें। आप अपने मित्रों से मशविरा कर सकते हैं। आज किसी काम के नहीं करने का बड़ा उलाहना मिलने वाला है। आपको आश्वासन देना ही पड़ेगा। घर कुटुम्ब के मामले में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप जैसा सोच रहे हैं, वैसा ही होगा। यात्रा का दबाव रहेगा।

कुंभ:
आज का दिन भाग्यशाली है। आपको आंशिक सफलता का अहसास रहेगा। किसी काम में थोड़ी सी भी असफलता आपको विचलित कर देगी फिर भी आपका दिन अच्छा है। काम आगे बढ़ेगा, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, कार्य विस्तार की योजना बनेगी। प्रेम संबंध में अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे और इसके लिए कार्य प्रणाली में ही परिवर्तन की सोचेंगे। आज पूरा दिन व्यवसाय में विरोधियों पर विजय के लिए नई-नई योजनाएं बनाएंगे। साझेदारी के मामले सफल हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा और आप पूरे दिन अपने कल्पना-लोक में ही रहेंगे। शाम के समय कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

मीन:
कामकाज में तेजी आएगी। आप महत्वपूर्ण लोगों से सलाह-मशविरा करेंगे और कार्य विस्तार की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। आज टिक कर काम करें और यात्रा कार्यक्रमों को स्थगित कर दें। किसी कार्य को आज ही करने या न करने को लेकर मन में भारी दुविधा रहेगी। मन से शंका को हटाकर आप बेहिचक निर्णय ले सकते हैं। संतान के कामकाज में थोड़ी समस्याएं रहेंगी। उनकी पढ़ाई या परीक्षा या व्यवसाय में अधिक अच्छे परिणाम नहीं आएंगे। आपको कोई विशेष उपाय करना ही पड़ेगा। भाई बहिन से तालमेल बढ़ेगा परन्तु शिकवे शिकायतें भी सुनने को मिलेंगी।

यह भी पढ़े : ऎसा करने से चमकेगी किस्मत