टीवी पर `MasterChef` की हुई वापसी!

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 30 मई 2016, 5:57 PM (IST)

किसी ने बहुत खूब कहा है, अगर किसी का दिल जीतना हो तो उसका रास्ता पेट से होकर जाता हैं। जिस तरह अभी तक आपने अपने लजीज व्यंजनों से परिवार का  दिल जीता है, ठीक वैसे ही अब बारी हैं इंडिया के दिल को जीतने की, क्योंकि वापस आ गया हैं मास्टरशेफ इंडिया।  

जी हां मास्टरशेफ इंडिया तीन साल बाद एक बार फिर से वापसी कर रहा है। खबरों की माने तो आगामी 5 जून ऑडिशन दिल्ली मुंबई और कोलकाता में शुरू होने वाला हैं। सूत्रों के मुताबिक ऑडिशन का आगाज 5 जून को कोलकाता से होगा।  

हालांकि अभी शो के पैनल जज की घोषणा नहीं की गई है। यह सीजन मास्टरशेफ का छठा सीजन हैं। बता दें मास्टरशेफ इंडिया की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी।  जिसकी विनर लखनऊ की पंकज भदौरिया बनी थी।