दीवार फांदकर शेर के बाडे में घुस गई महिला, जानिए फिर क्या हुआ...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 अक्टूबर 2019, 2:33 PM (IST)

नई दिल्ली। जंगल का राजा कहे जाने वाले शेर एक बार जिस के पीछे पड़ जाए तो समझो उसकी आफत ही आ जाए। यही कारण है कि शेर से जंगल के जानवर ही नहीं बल्कि इंसान भी घबराते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर कभी कभार ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिनको देखकर हैैरानी होती है। सोचिए कि अगर कोई इंसान शेर के आगे जाकर नाचने लगे तो क्या होगा।

जी हां, हाल ही में ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला बेखौफ होकर एक शेर के सामने नाचने लगती है। उसके बाद जो हुआ उसका वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मामला न्यूयॉर्क के ब्रोन्क्स चिडिय़ाघर का है। जहां एक महिला सुरक्षाघेरा तोड़ते हुए शेर के पिंजरे के अंदर चली गई। उसके बाद शेर के करीब जाकर डांस करने लगी। इस दौरान शेर शांत होकर सब देखता रहा।

गनीमत यह है कि इस दौरान शेर ने महिला पर हमला नहीं किया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसके बाद लोग देखकर हैरान रह गए। घटना के बाद अधिकारीयों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

बता दे, कुछ महीनों पहले गुजरात के अमरेली जिले के खांभा में स्थित एक गौशाला में एक शेर 15 फीट ऊंची दीवार को लांघकर गाय और बछड़ों पर हमला कर दिया। शेर को देखकर गाय और बछड़ों में खलबली मच गई और वे सभी जान बचा कर भागने लगे। हालांकि शेर ने एक बछड़े को अपने जबड़ों में दबा लिया था लेकिन गौशाला के संचालक ने अपने साहस का परिचय दिया और शेर से भिड़ गया।

ये भी पढ़ें - यहां होती है चमगादडों की पूजा