J&K : पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारत का करारा जवाब

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 01 अक्टूबर 2019, 11:15 AM (IST)

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संघर्ष विराम (सीजफायर) का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने भी माकूल जवाब दिया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

संघर्ष विराम उल्लंघन पूंछ जिले के शाहपुर और किरणी सेक्टर में किया गया। सेना के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि पाकिस्तान की तरफ से सुबह 7.45 बजे बिना उकसावे के छोटे हथियारों और मोर्टार से हमला किया गया। भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का जवाब दिया।

घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की रिपोर्ट नहीं है। इससे पहले सोमवार को भी कठुआ जिले के हीरानगर क्षेत्र में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। सूत्रों के अुनसार, सोमवार की गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे