आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 30 सितम्बर 2019, 09:08 AM (IST)

मेष: आज बचते-बचते विवाद होगा। व्यय भार बढ़ेगा। कल तक शानदार ग्रहस्थिति के कारण जो कार्य सहजता से बनते हुए चले आ रहे थे अब उनमें एकाएक कोई व्यवधान आ जाने से बनते हुए कार्य रूक सकता है। असावधानी रही तो कोई चीज गुम हो सकती है। जो लोग आपका समर्थन कर रहे थे अब वे लोग शत्रुतुल्य व्यवहार करेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। कठिन परिश्रम के बावजूद पर्याप्त लाभ नहीं होगा।

वृषभ: ग्रहस्थिति शानदार बन रही है। जाने ही नहीं अनजाने लोग भी आपकी मदद करेंगे। आपके द्वारा शानदार तरीके से किए गए कार्य की सर्वत्र प्रशंसा होगी। मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। घर व बाहर तथा समाज में मधुर संबंध बढ़ते चले जाएगे। जीवन उपयोगी वस्तुओं की आपूर्ति होगी। भाई व बहनों के प्यार में इजाफा होगा। आर्थिक समस्या काफी हद तक सुधर जाएगी। आपके द्वारा उत्साहवर्धक कार्य होंगे जो आपके प्रभुत्व को बढ़ाएगे। अध्यात्म व भक्ति-भाव में आपका झुकाव बढ़ेगा।

मिथुुन:
आज मिला-जुला समय रहेगा। दो लाभ और तीन खर्च वाली स्थिति बनी हुई है। लक्ष्मी की आवक तो बनी रहेगी लेकिन परिवार के संसाधनों पर खर्च करना पड़ेगा। परिश्रम करने के बावजूद भी आंशिक सफलता मिलेगी। परिवार के प्रकरणों को मिल-बैठकर सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी आवश्यक है। अपने वरिष्ठजन एवं बुजुर्गों तथा संबंधियों की उपेक्षा करना ठीक नहीं। बचते-बचते किसी से मतभेद बढ़ सकता है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: ग्रह नक्षत्र पूरी तरह आप पर मेहरबान है। कल तक जो परेशानी बनी हुई थी एवं कार्य रूक-रूककर बन रहे थे अब उनमें गति आएगी और सहजता से कार्य बनते चले जाएगे। आप जिस लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं उसकी योजना बनाने का सही समय अब शुरू हो गया है। जाने ही नहीं अनजाने लोग भी मदद के लिए तैयार रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। घर और बाहर संबंधों में मधुरता आएगी। पुराना विवाद समाप्त होने के आसार है।

सिंह:
शनिदेव तो पहले से ही रूठे हुए है अब चंद्र की प्रतिकूलता बन जाने से नई-नई मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। आपके विरूद्व गुप्त षडंयत्रों का प्रयास हो रहे हैं जिसके प्रति सचेत रहना होगा। दूसरों के व्यर्थ के कार्यों में अपने आपको संलग्र ना करें। अपने विशेष कार्य को बनाने के लिए किसी की खुशामद करनी पड़ेगी। व्यय भार बढ़ेगा। विवादास्पद मामलों को फिलहाल लंबित ही रखें। किसी भी प्रकार का अनुबंध करना ठीक नहीं रहेगा।

कन्या:
आज लाभदायक ग्रहस्थिति बनी है। अर्थ-व्यवस्था तेजी से सुधर जाएगी। भूमि-भवन जैसे मामलों के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। इन दिनों आप प्राकृतिक सौन्दर्य के प्रति अपना झुकाव बनाए रखेंगे। कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। व्यापार व व्यवसाय में मनवांछित फल प्राप्त होगा तथा उनमें बढ़ोत्तरी होगी। कहीं से शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए हैं। अपने और पराए सभी लोगों का समर्थन मिल जाने से काम को बनाने में आसानी होगी।


ये भी पढ़ें - वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी

तुला: ग्रहस्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में रहेगी। घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं अथवा कहीं साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की उम्मीद बनी है। उच्च स्तर के लोगों से तो मधुर संबंध बनेंगे ही अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से भी सामंजस्य बनाए रखने में सफलता अर्जित कर लेंगे। राज्यकार्य में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका व्यक्तित्व उभरकर सामने आएगा। लोग उसकी तरफ आकर्षित होंगे और प्रशंसा करेंगे।

वृश्चिक:
धीरे-धीरे आगे बढ़ते चले, ग्रहस्थिति पक्ष की बनती चली आ रही है। पैसा कमाने की प्रबल इच्छा आगे लाभ देगी। परिश्रम करते रहें परिणाम आगे आएगा। इन दिनों उच्च ज्ञानार्जन आप करना चाहेंगे। नई तकनीकी शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ेगा। जो लोग परीक्षा दे रहें है उन्हें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। धार्मिक यात्रा करनी होगी। दो दिन पश्चात् समय पक्ष का बन रहा है, अपने कार्य में लगे रहें।

धनु:
ग्रह नक्षत्र आपसे नाराज है। किसी भी प्रकार की जोखिम उठाना आपके लिए उचित नहीं होगा। घर-बाहर व इष्टमित्रों से मनमुटाव बढ़ सकता है। कैरियर के प्रति सोचा गया कार्य बाधित हो सकता है। आपकी कोई गुप्त बात उजागर हो सकती है। प्रेम प्रसंग में सावधानी बरतनी होगी अन्यथा प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने की बात सामने आ सकती है। स्वयं, जीवनसाथी या किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य पर धन व्यय करना पड़ सकता है।


ये भी पढ़ें - पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय

मकर: आज ग्रह स्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में हैं। व्यवसाय में नई साझेदारी करने के लिए समय उपयुक्त बना हुआ है। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए किसी भी प्रकार की नई योजना बना सकते हैं। पुराने रूके हुए कार्य सहजता से बनते चले जायेंगे। राज्य कार्य में कार्यरत वे लोग जो अपने स्थानान्तरण का प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलने की उम्मीद बनी है। जीवनसाथी की सलाह माने तो लाभ में रहेंगे। किसी अनुभवी व ज्ञानी मित्र का सहयोग आपको लाभ देगा।

कुंभ:
कैरियर की दृष्टि से जॉब के अवसर हाथ लगेंगे। नए मित्र बनेंगे जो उत्साह व जोश बनाए रखने में पूरी मदद करेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शीघ्रता से कार्य में जुट जाए। अभी आगे भी समय आपके अनुकूल बना रहेगा। यदि कारोबार के संबंध में यात्रा करना चाहते हैं तो लाभदायक स्थिति बन रही है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग काम को और भी आसान कर देगा।

मीन:
आज समय साधारण ही रहेगा। परिश्रम का लाभ आंशिक ही मिलेगा। आप जितनी योग्यता रखते हैं उनके अनुपात में लाभ की मात्रा कम रहेगी। परिश्रम करने के पश्चात् भी केवल आश्वासन ही मिलेंगे। संतान के कैरियर के लिए नई योजना बनानी पड़ जाएगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। समय की नजाकत को समझे तत्पश्चात् ही आवश्यक कदम आगे बढ़ाए। जो लोग परीक्षाधीन है उन्हें बहुत अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। दो दिन पश्चात् ग्रहों की शानदार स्थिति बनने वाली है जिसकी प्रतिष्ठा करना आपके हित में होगा।

ये भी पढ़ें - इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम