उत्तराखंड में BJP ने 40 सदस्यों को पार्टी से बाहर निकाला, जानिए क्या है वजह

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 29 सितम्बर 2019, 7:58 PM (IST)

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तराखंड इकाई ने 40 सदस्यों को पार्टी ने बाहर कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इन सभी सदस्यों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पार्टी ने कार्यकर्ता से लेकर मंत्री पद तक के सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी ने नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, टिहरी और उत्तरकाशी इकाई के कई सदस्यों को निकाल दिया है।
निकाले गए सदस्यों में खीम सिंह (मंडल महामंत्री, रामगढ़), लाखन नेगी (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), जगत मर्तोलिया (जिला मीडिया प्रभारी), हरीश सिंह (पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ पदाधिकारी), राजेंद्र सिंह (युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष), कल्पना बोरा (प्रदेश मंत्री, महिला मोर्चा), मोहन सिंह रावत (जिला मंत्री) जैसे नेताओं के नाम हैं।
इसके अलावा पार्टी ने कई कार्यकर्ताओं को भी निकाला है। निकाले गए कार्यकर्ताओं के नाम भवान सिंह, रवि नयाल, हरेंद्र सिंह दरम्वाल, भुवन चंद्र पांडे, सुशीला देवी, प्रमिला उनियाल, अनोर सिंह, सिद्धार्थ राणा, उर्मिला पुंडीर, सरिता रौतेला, नरेंद्र रावत, नरेंद्र सिंह और ताजवीर खाती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे