आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 29 सितम्बर 2019, 08:00 AM (IST)

मेष: आज ग्रहस्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में बन रही है। जो करना है आज ही कर लें। कल से ग्रहस्थिति प्रतिकूल बनने वाली है। आज मित्र-बंधुओं का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से किया गया कार्य अधिक लाभ दिला सकता है। महत्वपूर्ण कार्य को प्रथम प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कर लें। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा ही बाहरी लोग आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। काम-धंधे को नुकसान हो सकता है। नए व्यावसायिक संबंध बनने के योग है।


वृषभ: आज मिला-जुला समय है। किसी पर अधिक विश्वास करने से हानि भी उठानी पड़ सकती है। धन लाभ के योग बने हुए है लेकिन परिवार के सुख-संसाधनों पर खर्च भी करना पड़ेगा। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करना हो तो उसे आज की अपेक्षा कल पर रखें तो लाभ में रहेंगे। आज आय-व्यय का पलड़ा समान ही रहेगा लेकिन मनोबल बना रहने से आप किसी भी चुनौती भरे कार्य को सहजता से पूरा कर लेंगे। आज का परिश्रम आगे लाभ देगा, अपने कार्य में लगे रहें।

मिथुुन: चंद्र की शानदार ग्रहस्थिति बनी हुई है। आपकी स्वयं की राशि में चदं्र की उपस्थिति आर्थिक समस्या का समाधान कर देगी। कारोबार यात्रा का परिणाम सार्थक सिद्ध होगा। किसी भी विवाद का निपटारा आपके पक्ष में होने के आसार है। स्वास्थ्य में तरो-ताजगी बने रहने से काम के प्रति उत्साह बना रहेगा। पद वृद्धि और मान-सम्मान मिलने के योग बने हैं। मौज-शौक में समय व्यतीत होगा। विरोधी झुककर मित्रता का हाथ बढ़ाएगा। समय पूरी तरह आपके पक्ष में बना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज ग्रहस्थिति आपके पक्ष में नहीं है। कोई अपना ही व्यक्ति विश्वासघात कर सकता है। विवादास्पद मामलों को टाल दें। प्रेम व रोमांस के मामलों में सावधानी बरतनी होगी अन्यथा आपकी कोई गुप्त बात उजागर भी हो सकती है। खर्च की मात्रा बढ़ जाने से आर्थिक संकट बना रहेगा। यात्रा का विचार हो तो आज नहीं करें। वैसे कल से ग्रहस्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में बनने वाली है अत: जरूरी कार्य को कल पर रखना होगा तो लाभ में रहेंगे।


सिंह: ग्रहनक्षत्र पूरी तरह आपके पक्ष में बने हुए हैं। आज रोजगार, राज्यपक्ष व स्वास्थ्य तीनों की स्थिति आपके पक्ष में बनी हुई है अत: राज्य पक्ष में कोई भी लंबित कार्य आसानी से बन जाएगा। उच्चाधिकारी वर्ग का भरपूर सहयोग मिलेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में है उन्हें रोजगार प्राप्त होगा। व्यवसाय में आशानुकूल लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अनुकूल रहने से पुराना रोग समाप्त होगा। अच्छे समय का सदुपयोग करें।


कन्या: आज भाग्यशाली समय बना है। उत्तरोत्तर लाभ की मात्रा बनती चली जाएगी। आप जहां भी कार्यरत है वहां उच्चाधिकारी वर्ग आपका पूरा साथ देंगे और आपके कार्याे की प्रशंसा करेंगे। जो राज्यसेवा में कार्यरत है उनकी पदोन्नति, पदस्थापन एवं मनवांछित स्थानान्तरण के योग बने हुए है। जहां तक व्यवसाय का संबंध है आप इन दिनों में कोई भी नया करार, अनुबंध, समझौता या साझेदारी कर सकते हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों से लोग प्रसन्न रहेंगे।

यह भी पढ़े : इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम



तुला: समय साधारण ही है। परिश्रम तो बहुत अधिक होगा लेकिन उसके अनुपात में लाभ मिलने की उम्मीद बहुत कम है। लेकिन कल से ग्रहस्थिति शानदार बन रही है अत: आज किया गया प्रयत्न आगे आपको लाभ देगा। आज-आज जैसे-तैसे समय व्यतीत कर लें। आगे आने वाला समय आज की परेशानी का निश्चित ही समाधान कर देगा। आज आपको कारोबार या धार्मिक कार्य के लिए यात्रा भी करनी पड़ सकती है। इन दिनों आप परोपकार, समाजसेवा व परहित जैसे कार्यों में लगे रहेंगे।


वृश्चिक:
आज ग्रह नक्षत्र आपसे रूठे हुए हैं। जिस काम की बनने की उम्मीद थी अचानक कोई नया अवरोध आ जाने से बनता हुआ कार्य रूक जाएगा। योजना में बदलाव करना चाहेंगे। घर-परिवार व जहां भी आप कार्यरत है वहां सहकर्मियों से वैचारिक मतभेद या अनबन जैसी स्थिति बन सकती है। वाहन की गति धीमी रखनी होगी। विरोधी षडं्यत्र रचकर आपको हानि पहुंचाने की चेष्टा कर सकता है। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना है। थकान, बेचैनी और दर्द जैसी बीमारियां परेशान कर सकती है।


धनु:
आज ग्रहों की शानदार स्थिति बनी है। विरोधी को झुकना पड़ेगा। कामकाज व रोजगार की दृष्टि से ग्रह नक्षत्र आपके साथ है। उचित यही होगा कि जरूरी काम को आज पूरा कर ले। कल से ग्रहस्थिति प्रतिकूल बनी हुई है। आज अपने काम को बनाने में उसका सहयोग आसानी से बन जाएगा। कोई शुभ समाचार मिल जाएगा। किसी राजनेता व उच्चाधिकारी से मधुर संबंध बन सकते हैं जो आगे आपको लाभ देंगे।

यह भी पढ़े : ऎसा करने से चमकेगी किस्मत





मकर: आज शानदार ग्रहस्थिति बनी हुई है। मेहनत का भरपूर लाभ मिल जाएगा। आप अपने कामकाज को नए अंदाज में प्रस्तुत करने का कार्यक्रम बनाएगें। अपने व्यवसाय में किसी भी प्रकार का अनुबंध कर सकते हैं जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा लोग लाभान्वित होंगे। उन्हें अपने उच्चाधिकारी वर्ग का समर्थन मिलेगा। व्यवसाय के संबंध में की गई यात्रा अच्छा लाभ देगी। निजी कार्य में लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में जो आपसे प्रतिद्वंद्विता रखते हैं उन्हें परास्त होना पड़ेगा। व्यापार में दिन-प्रतिदिन उन्नति होती जाएगी।

कुंभ:
आज समय साधारण है। कल से ग्रहस्थिति बहुत शानदार बनने वाली है अत: महत्वपूर्ण कार्य को आज की अपेक्षा कल पर रखें तो लाभ में रहेंगे। आज हो सकता है कि भागदौड़ का सार्थक परिणाम ना मिलें लेकिन आज किया गया प्रयत्न आगे निश्चित ही सफलता दिलाएगा। आज आमदनी अठन्नी व खर्चा रूपया वाली कहावत चरितार्थ हो सकती है। आज संतान के प्रति चिंता भाव बना रहेगा लेकिन उस चिंता का निराकरण कल से निश्चित हो जाएगा।


मीन:
आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपकी स्वयं की गलती ही नुकसान का कारण बनेगी। जो लोग आपका साथ दे रहे थे वे अब टेढ़े-टेढ़े चलेंगे। खर्च और कर्ज की मात्रा बढ़ सकती है। आज प्रतिकूल स्थिति के कारण कोई कड़वी बात सामने आ सकती है। कल रहे कार्यों में बदलाव करना पड़ सकता है। चिंता व परेशानी बनी रहेगी। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतनी होगी। जोखिम भरे कार्य से बचना होगा। स्वास्थ्य का पाया भी आपके पक्ष में नहीं है।

यह भी पढ़े : इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम