लेजेंड होते हुए भी विनम्र इंसान हैं बिग बी : आलिया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019, 1:26 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अक्सर हंसती-खिलखिलाती नजर आती हैं, हालांकि उनका कहना है कि हमेशा एक सकारात्मक मनोदशा में बने रहना आसान नहीं है, लेकिन वह दुनिया में प्यार और खुशियां बांटना चाहती हैं। मुंबई में बुधवार को वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में मीडिया से बातचीत करने के दौरान आलिया ने कहा, "मुझे लगता है कि सकारात्मक रहना आसान नहीं है, लेकिन मैं दुनिया में सिर्फ प्यार और खुशियां बांटना चाहती हूं, इसके चलते मैं सुपर पॉजिटिव, लविंग और वॉर्म रहना पसंद करती हूं, चाहे मेरा दिन कितना ही बुरा क्यों न हो।"

आलिया ने आगे कहा, "मैं दुनिया में प्यार और खुशी फैलाने की कोशिश करती हूं। मेरा मानना है कि खुद को बहुत गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। जिंदगी में एक ही चीज स्थिर रहती है और वह है निरंतर बदलाव और मैं इस पर वाकई यकीन रखती हूं।"

आलिया जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में मेगास्टार अमिताभ बच्चन संग नजर आएंगी। बिग बी को प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किए जाने के चलते आलिया ने उन्हें बधाई दी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आलिया ने कहा, "इस सम्मान की प्राप्ति के लिए मैं उन्हें बधाई देना चाहूंगी। मैंने हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र' में उनके साथ काम किया है और उनके साथ काम करना बेहद सुखद रहा। वह हर तरह से एक लेजेंड है और इसके बावजूद वह जमीन से जुड़े हुए एक विनम्र इंसान हैं, इसलिए उनसे सीखने को बहुत कुछ है। मैं उनके लिए सर्वश्रेष्ठ की कामना करती हूं।"

ये भी पढ़ें - शाहरूख ने खोला अपने रोमांटिक होने का यह सबसे बड़ा राज


आलिया की आने वाली फिल्मों में करण जौहर की 'तख्त', अयन मुखर्जी निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' है और इसके साथ ही एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में वह नजर आएंगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - क्या आपने देखा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का लेडी गागा लुक