आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019, 07:57 AM (IST)

मेष: ग्रहों की अनुकूल स्थिति बनी रहने से प्रत्येक कार्य सहजता से बनते चले जाएगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बने है। खुशी का वातावरण बना रहेगा। यदि आप किसी नौकरी की तलाश में हैं तो अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में कार्यरत लोगों को विशेष लाभ होने की उम्मीद है। लक्ष्मी की आवक बनी रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य हाथ में ले सकते हैं। रूका हुआ रूपया वसूल होने की उम्मीद है। विरोधी झुककर चलेगा। समय अनुकूल है।


वृषभ: गोल्डन समय चल रहा है। पुरानी परेशानियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। जिन कार्यों में व्यवधान आ रहा था अब अपनी बुद्धिबल से उनका समाधान सरलता पूर्वक कर लेंगे। घर व बाहर से शुभ समाचार मिलने के योग है। श्रृंगार, कला, साहित्य व संगीत जैसे कार्यों के लिए समय विशेष लाभदायक बना है। ग्रहों की अनुकूलता उधार की वसूली तो कराएगी साथ ही अप्रत्याशित धन लाभ भी कराएगी। आजकल में किसी विवाह आदि या मनोरंजन के कार्य में हिस्सा लेना पड़ सकता है।

मिथुुन:
ग्रहस्थिति पक्ष की नहीं है। किसी प्रकार का विवाद बढऩे ना दे अन्यथा आपकी हानि होने की अधिक संभावना है। कोई प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से आपके खिलाफ कुचक्र करेगा। विवादास्पद मामलों को लंबित रखना होगा। पंचायती व अदालती मामलों से बचकर चलना होगा। आपकी लापरवाही ही नुकसान का कारण बन जाएगी। कोई कठिन बात सामने आ सकती है। बनता हुआ कार्य एकाएक रूक जाएगा। समय पूरी तरह आपके प्रतिकूल बन रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: जरूरी काम को आज ही शीघ्र ही पूरा कर लें कल से ग्रहस्थिति पक्ष की नहीं है। आज आप जिस किसी कार्य में हाथ डालेंगे सफलता मिलती जाएगी। किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का भरपूर सहयोग मिल जाने से काम सरलता से बनता हुआ चला जाएगा। जो लोग राज्य सेवा से जुड़े हुए हैं वह भी अधिकारी वर्ग को अपने पक्ष में करने में सफलता अर्जित कर लेंगे। व्यवसाय में मनवांछित लाभ होगा। उत्साह भरे काम संपन्न होंगे।



सिंह: ग्रहों की शानदार स्थिति उत्तरोत्तर बनी रहेगी। जरूरी कार्य को करने के लिए प्रयास तेज कर लेना चाहिए। सफलता मिलने के प्रबल आसार है। आपके किए गए कार्यों की सर्वस्त्र प्रशंसा होगी। व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े एवं राज्य कार्य से जुड़े हुए दोनों ही पक्षों को मनवांछित फल मिल जाएगा। व्यवसाय के संबंध में किसी भी प्रकार की यात्रा कर सकते हैं सफलता मिल जाएगी।



कन्या: ग्रह स्थिति साधारण ही है। काम को बनाने के लिए किसी का सहयोग लेना पड़ सकता है। कल से ग्रहस्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में आ रही है अत: जरूरी काम को कल पर रखें तो अधिक लाभ होगा। आज आप जिस कार्य में लगे हैं वहां केवल आश्वासन ही मिलेंगे। किसी जरूरी व्यक्ति से मिलना हो तो कल का समय निर्धारित कर ले, लाभ में रहेंगे। धार्मिक कार्य के लिए आज समय बहुत अनुकूल बना है। संतों के प्रवचन व भजन-कीर्तन जैसे कार्य में हिस्सा लेना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े : पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय


तुला: विरोधी आपको उलझाने का प्रयास कर रहा है। जिससे सावधान रहने की आवश्यकता है। घर पर तो तनाव का वातावरण बना रहेगा साथ ही बाहर भी बचते-बचते कोई उलझने का प्रयास करेगा। किसी से बहसबाजी ठीक नहीं। स्वास्थ्य पक्ष कमजोर रह सकता है। पुरानी समस्या उभरकर सामने आ सकती है। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वता करना भी ठीक नहीं है अन्यथा अनावश्यक व्यय में उलझ जाएगे साथ ही हानि उठानी पड़ेगी। इन दिनों अकारण लोग आपकी रीति-नीति की आलोचना करेंगे।


वृश्चिक: ग्रहस्थिति आज-आज ही अनुकूल रहेगी। कल से प्रतिकूल समय की शुरुआत होने वाली है अत: किसी विशेष कार्य को कल की अपेक्षा आज ही पूरा कर लें। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा व राज्यकार्य पक्ष का रहेगा। कारोबार व्यवसाय में ग्रहस्थिति अनुकूल बनी है जिसका अधिकाधिक लाभ उठा लें। किसी का सहयोग लेना पड़ सकता है। आने वाले दो दिन कठिनाई भरे होंगे। आज शानदार ग्रहस्थिति का भरपूर लाभ उठाना होगा।


धनु:
अनेक ग्रह आपकी मदद के लिए आगे आ गए है। स्वास्थ्य पक्ष में तो सुधार होगा ही साथ ही कारोबार व्यवसाय में भी मनवांछित लाभ अर्जित कर लेंगे। नवीन ऊर्जा से ओत-प्रोत रहेंगे। कार्य में जोश भरा रहेगा। भाग्यशाली समय का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। अचानक कोई काम बन जाने से या अच्छा सौदा हाथ में आने से मन प्रसन्न रहेगा। अर्थ व्यवस्था तेजी से सुधर जाएगी। जो लोग आपकी रीति-नीति का विरोध कर रहे थें अब उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा अब वह आपसे मित्रता का हाथ बढ़ाए। दूरस्थ यात्रा से लाभ होगा।

यह भी पढ़े : घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी




मकर:
आज की अपेक्षा कल का दिन ज्यादा अच्छा रहेगा। ग्रह स्थिति दिन-प्रतिदिन सुधार की तरफ बढ़ती जा रही है। जरूरी कार्य को कल पर रखना आपके हित में रहेगा। आज संतान के मामले में नई योजना बनाने का अवसर मिलेगा। काफी हद तक चिंता का निराकरण भी हो जाएगा। कारोबार के संबंध में की गई यात्रा का परिणाम आगे सामने आएगा। नए और पुराने दोनों ही मित्रों से लाभदायक स्थिति बनी है। आगे आने वाला समय पुराने आश्वासनों की क्रियान्विति करने आ रहा है। अपने कार्य में लगे रहे सफलता के लिए कल की प्रतीक्षा करें।

कुंभ: आज ग्रहस्थिति साधारण ही है। आय व व्यय समान रहेंगे। दो दिन अभी और ठहरना होगा। वैसे दिनों-दिन ग्रहस्थिति सुधरने के योग बने हैं। इन दिनों आपके धैर्य की परीक्षा है। असंतुलित दिमाग से किया गया कार्य नुकसान पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य पक्ष भी कमजोर बना रहेगा। उच्च रक्तचाप, शूगर व एलर्जी जैसी मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। आज आप काफी मेहनत व लगन से कार्य करेंगे उसके बावजूद भी उसका प्रतिफल नहीं मिलेगा। अपने इष्टदेव की उपासना अवश्य करें काम बनता चला जाएगा।

मीन:
ग्रहस्थिति पक्ष की बनी हुई है। जो काम करना है आज ही पूरा कर लें। आगे आने वाला समय पक्ष का नहीं है। शानदार समय का अधिकाधिक उपयोग आज की कर लें। आज भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा ही साथ ही अनजाने लोग भी मदद के लिए तैयार रहेंगे। आज आप किसी भी चुनौती भरे कार्य को पूरा करने में सफलता अर्जित कर लेंगे। समाज सेवा से जुड़े हुए व्यक्तियों को खास लाभ होने की संभावना है। कोई पुराने मित्र भी मिलेंगे और नए मित्र बनेंगे। मित्र, भाई-बंधुओं तथा अन्य अनुभवी महानुभावों से पूरी मदद मिल जाएगी। ग्रहस्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

यह भी पढ़े : ऎसा करने से चमकेगी किस्मत