मुंबई। फिल्मी दुनिया के बेताज बादशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को मंगलवार को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान 'दादासाहब फाल्के अवॉर्ड' देने की घोषणा होने पर अमिताभ बच्चन ने धन्यवाद देते फोटो शेयर किया।
मिली जानकारी के अनुसार, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर यह जानकारी प्रदान की थी। इसके बाद दुनिया भर से अमिताभ प्रशसंक ने उन्हें बधाई देना प्रारंभ कर दिया था। बॉलीवुड से भी बिग बी को बधाईयां मिल रही हैं। अमिताभ बच्चन को दुनियाभर के फैंस सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर हाथ जोड़कर धन्यवाद करते हुए एक तस्वीर शेयर की करते हुए कैप्शन में लिखा है कि कृतज्ञ हूं मैं , परिपूर्ण , आभार और धन्यवाद... मैं केवल एक विनयपूर्ण , विनम्र अमिताभ बच्चन हूं। मालूम हो 5 दशकों से सिल्वर स्क्रीन पर बेहतरीन अभिनय किया और 76 साल की उम्र में भी एक्टिव हैं।
ये भी पढ़ें - क्या आपने देखा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का लेडी गागा लुक
अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक ने भी पिता को मिल रहे इस सम्मान पर खुशी जताई है। श्वेता बच्चन नंदा ने बिग बी को बधाई दी है।
ये भी पढ़ें - क्या आपने देखा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का लेडी गागा लुक