आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 25 सितम्बर 2019, 08:07 AM (IST)

मेष: समय अनुकूल चल रहा है। पूर्व के बकाया कार्यों में प्रगति होगी और जो प्रयास आप पहले कर रहे थे वह अब पूरे होने वाले हैं। विरोधी पक्ष कमजोर पड़ेगा। इन दिनों आप जिस किसी कार्य में हाथ डालेंगे उसमेें सफलता मिलती जाएगी। आर्थिक स्थिति तेजी से सुधरेगी तथा धन लाभ के आसान बने है। आप अपने कार्यक्षेत्र में उन्नतियों और ऊंचाईयों को छू लेंगे। चिंताओं का निराकरण होगा। किसी से नया समझौता हो सकता है जिससे अपने कारोबार की नई योजना बना लेंगे।

वृषभ: आज मध्यान्ह पश्चात् समय अनुकूल बन रहा है अत: महत्वपूर्ण कार्य को मध्यान्ह पश्चात अथवा कल पर रखें। कल से ग्रहस्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में आ जाएगी। आज मध्यान्ह तक एक ना एक चिंता बनी रहेगी। आवेश में आए तो हानि की संभावना रहेगी। किसी से विवाद बढ़ाना ठीक नहीं है। किसी से ऋण लेना पड़ सकता है। आप अत्यधिक प्रयास करने के पश्चात् भी अपने जरूरी कार्य को पूरा नहीं कर पायेंगे लेकिन इससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है क्योकि बहुत शीघ्र ही ग्रहस्थिति आपके अनुकूल आने वाली है जो आपको अच्छा लाभ भी देगी।

मिथुुन: जो करना है मध्यान्ह पूर्व कर लें। मध्यान्ह पूर्व आप जिस किसी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिल जाएगी। जाने-अनजाने लोगों का सहयोग और समर्थन मिलता चला जाएगा। कष्ट और तनाव से मुक्ति मिलेगी। यदि आप व्यापार क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो उसमें भरपूर लाभ अर्जित होगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता का वातावरण बना रहेगा। किसी समस्या का निराकरण होने की उम्मीद है। अगले दो दिन विपरीत आने वाले हैं अत: जरूरी काम को कल की अपेक्षा अतिशीघ्र आज ही पूरा कर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


कर्क: शानदार ग्रहस्थिति लगातार लाभ देती जाएगी। अच्छे ग्रहों की अनुकूलता का जितना लाभ उठाना चाहे उठा लें। पूर्व में किया गया निवेश अब लाभ देने की स्थिति में आ गया है। आपकी कार्यकुशलता व योग्यता का दूसरे व्यक्ति लाभ उठाएगे। विरोधी झुककर समझौता करना चाहेगा जिससे आपका मनोबल व उत्साह दोनों ही बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारी वर्ग का पूरा सहयोग व समर्थन मिलता चला जाएगा। व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति अपने कार्य को नया रूप दे सकते हैं। यात्रा का विचार हो तो कर लें।


सिंह: आज आप जिस समस्या के कारण परेशान है वह समस्या सायंकाल तक समाप्त हो जाएगी। महत्वपूर्ण कार्य को यदि कल पर रखें तो ज्यादा उपयुक्त होगा। लेखन और पत्रकारिता से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए ग्रहस्थिति बहुत शानदार बनी हुई है। आज का प्रयास आगे काम आएगा। किसी भी कार्य में आपके द्वारा किया गया आपका प्रयत्न अतिशीघ्र लाभ देने आ रहा है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा। यात्रा कर सकते हैं।


कन्या: ग्रहस्थिति पक्ष की नहीं है। अपनी वाणी में मधुरता लाने में आपकी स्पष्टवादिता नुकसान का कारण बन सकती है। इस कारण आपको हानि भी उठानी पड़ जाएगी। जरूरी काम के लिए आप किसी का सहयोग लेेने का प्रयास करेंगे लेकिन सहयोग मिलना मुश्किल होगा। किसी को दी गई उधार की राशि उलझ सकती है। घर और बाहर दोनों ही स्थानों पर अशांति का वातावरण बना रहेगा। किसी काम को बनाने के लिए बहुत अधिक प्रयास करने पड़ेगे। शनिदेव की नाराजगी अभी बनी हुई है। दो दिन शांतिपूर्ण ढंग से व्यतीत करें।

यह भी पढ़े : कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि




तुला: जो काम करना है उसे जल्दी से जल्दी पूरा करना होगा। मध्यान्ह पश्चात् ग्रहस्थिति प्रतिकूलता की ओर बढ़ रही है। आज व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को विशेष लाभ होने की उम्मीद है। आर्थिक लाभ होगा। नए सौदे भी हाथ आएगे, कार्य को आगे बढ़ाने की योजना भी बना लेंगे। जरूरी काम को सर्वोत्तम प्राथमिकता दे क्योंकि ग्रहस्थिति बदलने वाली है। आज जो लाभ मिल रहा है संभव है आगे ना मिले।

वृश्चिक:
गोल्डन समय चल रहा है। जीवनसाथी, मित्रगण और प्रतिष्ठित लोगों का भरपूर सहयोग मिल जाने से जो कार्य रूके हुए थे उनमें गति आएगी। आर्थिक स्थिति में आशानुकूल सुधार होने से तनाव दूर होगा तथा प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। परिवार के लोगों का सहयोग और मित्रों की मदद लगातार मिलती जाएगी। आप इन दिनों कोई चुनौती भरा कार्य भी करना चाहेंगे जिसकी योजना बना सकते हैं। व्यवसाय के संबंध में यात्रा करना चाहे तो कर सकते हैं, अत्यधिक लाभ होगा।

धनु: सुबह की समस्या शाम को नहीं रहेगी, निश्चित रहे। आज समय मिला-जुला ही रहेगा लेकिन अतिशीघ्र अनेक ग्रह आपकी मदद के लिए आ रहे है जिसका लाभ आपको जल्दी ही मिलने वाला है। आज किसी काम के ना बनने से थोड़ी अशांति रहेगी। संतान के मामले में आप चिंतित रहेंगे लेकिन कल से ग्रहस्थिति पक्ष की बन जाने से संतान की किसी विशेष समस्या का समाधान भी निकल जाएगा। अब आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी फरमोर्स दिखाने का अवसर मिलेगा जिसे आप बखूबी पूरा भी कर लेंगे।

यह भी पढ़े : इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप





मकर:
ग्रह स्थिति को सुधरने में अभी दो दिन का समय और लगेगा लेकिन शनै: शनै: ग्रह नक्षत्र सुधार की तरफ बढ़ रहे हैं। आज स्वयं की लापरवाही नुकसान का कारण बनेगी। यदि वाहन चलाते हैं तो गति धीरे रखें अन्यथा कोई गलत दिशा से आपकी दुर्घटना हो सकती है। जरूरी काम धरा सा धरा रह जाएगा और आपको अपनी सोची गई योजना में परिवर्तन करने का विचार आएगा। मात के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। कोई अप्रिय बात सामने आ सकती है।


कुंभ: आज मध्यान्ह तक समय आपका है। कल से ग्रहस्थिति पक्ष में नहीं रहेगी अत: महत्वपूर्ण कार्य को यथाशीघ्र पूरा कर लें। आज आप किसी बिगड़ी हुई स्थिति को अपने पक्ष में करने में सपुलता अर्जित कर लेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा कर लेने से आपकी शोहरत में चार चांद लग जाएगे। किसी विवाह आदि कार्यक्रमों में भी भाग लेना पड़ सकता है। भाई-बंधुओं का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा जिससे कठिन से कठिन कार्य भी संपन्न हो जाएगा।

मीन: कल व परसो ग्रहस्थिति बहुत ही शानदार बन जाएगी अत: खास काम को कल पर रखें तो अधिक लाभ अर्जित कर लेंगे। आज समय मध्यम ही रहेगा। किसी वाद-विवाद में उलझने का प्रयास ना करें। तर्क-विर्तक से झगड़े-फंसाद की संभावना बन रही है। कारोबार में धर्नोपार्जन तो होगा लेकिन खर्च अधिक हो जाने से अर्थ व्यवस्था गड़बड़ा जाएगी। व्यर्थ के प्रपंचों में पडऩे से अपने निजी कार्यों में ध्यान दें। आगे आने वाले दिन बहुत उत्तम आ रहे है।

यह भी पढ़े : शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल