इन फलों से आप पा सकती है खूबसूरत त्वचा, अपनाएं ये घरेलू उपाय

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 24 सितम्बर 2019, 2:04 PM (IST)

चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए महिलाएं एक से बढ़कर एक तरीके आजमाती हैं। बहुत सी महिलाएं पार्लर जाकर हर महीने महंगे फेशियल कराती हैं तो वहीं कुछ महिलाएं बड़े बजट वाले ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। अगर आप भी चेहरे की खूबसूरती के लिए कई तरह के टिप्स अपनाती है तो आज हम आपको घरेलू उपाय बताने जा रहे है।

इन घरेलू उपायों को अपनाकर निखार पा सकती हैं। घरेलू उपायों को आजमाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये पूरी तरह सुरक्षिम होते हैं। ऐसे कई फल है जिनके इस्तेमाल से आप पलभर में गोरी-निखरी त्वचा पा सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फलों से किस तरह खूबसूरती पा सकते हैं, आइए जानते है।

आम...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आम...
आम सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है। इसमें विटामिन ए, सी, ई, के भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा यह फास्फोरस, पोटैशियमस कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भी भरपूर होता है। इसमें मौजूद बायोफ्लेवोनॉइड नाम का एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को कई तरह के नुकसान से बचाता है। साथ ही साथ यह चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को डिले करने में भी काफी मदद करता है। आम के गूदे का प्रयोग फ्रूट पैक के तौर पर बालों और चेहरे पर किया जा सकता है।

पपीता...

ये भी पढ़ें - गले में हो समस्याएं तो टॉन्सिल का ऑपरेशन...

पपीता...
पपीते से आप अपनी त्वचा की देखभाल अच्छे से कर सकते है। इसे आप फेस पैक के रूप में उपयोग कर इसका लाभ उठा सकते है। ये एक्ने और स्किन इन्फेक्शन से छुटकारा दिलाता है। पपीते में मौजूद प पैन (pa- pain) से मृत त्वचा को पिघलाया जा सकता है और इस तरह फ्रेश और निखरी त्वचा को पाया जा सकता है।

सेब...

ये भी पढ़ें - प्राकृतिक टिप्स से पाएं कुदरती काले बाल

सेब...
सेब की एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी कोशिकाओं की क्षति होने से रोकती है। कई शोधों से यह बात प्रमाणित हुई है कि सेब में त्वचा को जवान रखने वाले कई तरह के तत्व विद्यमान होते हैं। पिसे हुए सेब में शहद, गुलाबजल और ओटमील मिलाकर त्वचा के लिए बेहतरीन मास्क तैयार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - ये"सुपर फूड्स"सर्दियों की समस्याएं रखें दूर