शेन वार्न ने 2 साल में छठी बार तोड़ी स्पीड लिमिट, नतीजा...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 23 सितम्बर 2019, 7:30 PM (IST)

लंदन। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न पर एक साल के लिए ड्राइविंग प्रतिबंध लगा दिया गया है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, वार्न पर यह प्रतिबंध दो साल के दौरान छठी बार गति का उल्लंघन करने के बाद लगाया गया है। उन्होंने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है।

वार्न ने माना कि उन्होंने पिछले साल लंदन में जेगुआर कार 64 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार का उल्लंघन किया। वे वेस्ट लंदन में रहते हैं। 50 वर्षीय वार्न 23 अगस्त 2018 को मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद नहीं थे। वार्न को 3000 अमेरिकी डॉलर भी कोर्ट में जमा करने का आदेश दिया गया है।

डिस्ट्रिक जज एद्रियन टर्नर ने कहा, वार्न ने अप्रैल 2016 से लेकर अगस्त 2018 तक छह बार गति से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है। इसलिए उन पर 12 महीने का प्रतिबंध लगाना जरूरी है। वार्न वर्ष 1992 से 2007 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय रहे। वार्न के 145 टेस्ट में 708 और 194 वनडे में 293 विकेट हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


ये भी पढ़ें - BCCI ने धवन व स्मृति को किया अर्जुन अवार्ड के लिए नामित