T20 में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले चौथे भारतीय बने शिखर धवन, देखें...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 23 सितम्बर 2019, 6:43 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 मैच में 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी। इस मैच में भारत के लिए बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सर्वाधिक 36 रन बनाए।

उन्होंने 25 गेंदों पर चार चौके व दो छक्के लगाए। धवन ने पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले चौथे भारतीय हैं। धवन के 248 मैच में 7032 रन हो गए हैं। उनका 31.96 का औसत और 124.21 का स्ट्राइक रेट है।

धवन ने 53 अर्धशतक जमाए हैं और उनका टॉप स्कोर नाबाद 97 रन है। धवन भारत के साथ भारत ए, दिल्ली, उत्तर क्षेत्र, डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।

अब हम देखेंगे टी20 में सर्वाधिक रन जुटाने वाले 5 और भारतीयों का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

विराट कोहली

टी20 मैच : 271
रन : 8556
औसत : 40.74
स्ट्राइक रेट : 133.60
50/100 : 62/5
टॉप स्कोर : 113 रन

सुरेश रैना

टी20 मैच : 319
रन : 8392
औसत : 32.65
स्ट्राइक रेट : 133.60
50/100 : 51/4
टॉप स्कोर : नाबाद 126 रन

रोहित शर्मा

टी20 मैच : 318
रन : 8312
औसत : 32.09
स्ट्राइक रेट : 132.90
50/100 : 56/6
टॉप स्कोर : 118 रन


ये भी पढ़ें - ‘थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन इस खेल को भी पहचान मिलेगी’

महेंद्र सिंह धोनी

टी20 मैच : 317
रन : 6621
औसत : 39.88
स्ट्राइक रेट : 135.62
50/100 : 27/0
टॉप स्कोर : नाबाद 84 रन

गौतम गंभीर

टी20 मैच : 251
रन : 6402
औसत : 28.96
स्ट्राइक रेट : 120.58
50/100 : 53/0
टॉप स्कोर : 93 रन

ये भी पढ़ें - निसार अहमद को नहीं डिगा सकी पैसों की कमी, पिता चलाते हैं रिक्शा