आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 23 सितम्बर 2019, 08:01 AM (IST)

मेष: ग्रहों की शानदार स्थिति बनी हुई है। बीते हुए दिनों में आप काफी तनाव महसूस कर रहे थे लेकिन आज आपकी राशि में ही चंद्र की उपस्थिति आपकी पुरानी समस्या का समाधान कर देगी। स्वास्थ्य में तरोताजगी रहने से काम के प्रति उत्साह बना रहेगा। पुराना रोग समाप्त होने के आसार है। जो लोग आपकी रीति-नीति का विरोध कर रहे थे अब वह स्वयं आगे चलकर आपका सहयोग करेंगे। विरोधी को परास्त होना पड़ेगा और वह दोस्ती का हाथ बढ़ाएगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।

वृषभ: चंद्र की प्रतिकूलता आपको किसी नई समस्या में उलझा सकती है। जो काम कल तक सहजता से बनते हुए चले जा रहे थे अब उनमें एकाएक व्यवधान आएगा जिससे आपको अपनी योजना में बदलाव लाना पड़ेगा। यदि आप राजकीय सेवा से जुड़े है तो आपके उच्चाधिकारी अकारण आपसे नाराज रह सकते हैं, काम करते-करते उलाहना मिलेगा। जो लोग व्यावसायिक है उन्हें आय के साधन रूक जाने से कर्ज की स्थिति बन जाएगी। संचित राशि में से ही खर्च करना होगा।

मिथुुन: लाभदायक स्थिति बनी हुई है। अर्थ व्यवस्था में तेजी से सुधार होगा। लाभ का चंद्रमा आपको अप्रत्याशित कोई अच्छा लाभ दे जाएगा। राज्यपक्ष में शानदार ग्रहस्थिति बहुत अच्छे परिणाम देंगे। पदोन्नति बकाया है तो वह मिलने की उम्मीद बनी है। विवादास्पद मामले आपके पक्ष में निर्णित होंगे। जो लोग आपसे नाराज रहते थे अब उनकी नाराजगी दूर होगी और वे कंधे से कंधा मिलाकर आपका सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। पद-प्रतिष्ठा में चार चाँद लगेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



कर्क: शानदार ग्रहस्थिति उत्तरोत्तर अच्छा लाभ देती जाएगी। जिस कार्य के लिए पिछले दिनों में आपने भाग-दौड़ की थी अब उस भागदौड़ का सार्थक परिणाम मिलेगा। उच्चाधिकारी वर्ग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। यदि आप स्थानान्तरण या पदस्थापन का प्रयास कर रहे हैं तो वह प्रयास सफल हो सकता है। कार्य को विस्तृत रूप देना चाहे तो ग्रहस्थिति पूरी तरह आपके अनुकूल है। कारोबारी यात्रा का विचार हो तो निसंकोच कर लें। पुराने तनावपूर्ण वातावरण से आजकल में मुक्ति मिल जाएगी।


सिंह: पिछले दिनों जिस समस्या से आप ग्रसित थे अब उसका समस्या से निजात मिलने का समय प्रारंभ हो गया है। इन दिनों आपको अपनी वाणी पर अवश्य नियंत्रण रखना होगा। मधुर वाणी कठिन से कठिन कार्य को आसान कर सकती है तथा कटु वाणी से बनता कार्य बिगड़ सकता है। आप किसी का सहयोग लेना चाहेंगे लेकिन सहयोग मिलने की अपेक्षा केवल आश्वासन ही मिलेंगे। दो दिन पश्चात् ग्रहस्थिति और भी पक्ष में आने वाली है।

कन्या: नई-नई समस्याएं सामने आएगी। आप चाहकर भी अपनी योग्यता और क्षमताओं का इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे। अधिकारी वर्ग की डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है। आपकी स्वयं की गलती नुकसान का कारण बनेगी। अपमान या मानहानि होने की संभावना है। परिवार में वातावरण कलहपूर्ण बना रहेगा। साथी और संतान से वैचारिक मतभेद हो सकता है। वाहन की गति धीमी रखें। कोई अप्रिय बात सामने आ सकती है।

यह भी पढ़े : कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’




तुला:
आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा। जिस कार्य को बनाने के लिए आप काफी लंबे समय से प्रयत्नशील थे अब वह कार्य बनने के योग शुरु हो गया है। व्यवसाय में भागीदारी, करार, अनुबंध या किसी भी प्रकार का समझौता कर सकते हैं। अकस्मात् धन लाभ के आसार बने है। जीवनसाथी की सलाह को विशेष महत्व देना होगा। किसी भी काम को मिलबैठकर करने में अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। ग्रहस्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में बनी हुई है।


वृश्चिक: गोल्डन समय चल रहा है जिसका लाभ लगातार मिलता रहेगा। लंबित कार्य अब सफलता में परिवर्तित होंगे। जिस समस्या को सुलझाने में आप काफी प्रयत्नशील थे अब समस्या आसानी से सुलझ जाएगी। सरकारी कार्यों में चला आ रहा व्यवधान समाप्त होने की उम्मीद है। नौकरी में पदोन्नति के योग बने हुए है अथवा आपको कोई जिम्मेदारी का कार्य सौपा जा सकता है। घर-परिवार में सुख का वातावरण बना रहेगा। किसी अंतरंग मित्र से शुभ समाचार मिलने के योग बने है। प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी। व्यापार में यथोचित लाभ हो जाएगा।

धनु: शनै: शनै: ग्रहस्थिति पक्ष में बनती चली जा रही है। पुरानी समस्या को काफी हद तक गति मिलेगी। अधिक किया गया प्रयास आगे लाभ देगा। मित्रों व रिश्तेदारों से अपेक्षाकृत सहयोग तो नहीं मिलेगा लेकिन वे असहयोग भी नहीं करेंगे। इन दिनों आप किसी की सहायता के बल पर जरूरी काम को करने का प्रयास कर सकते हैं। बुद्धि चातुर्यता से उलझे हुए कार्य को आसानी से सुलझा लेंगे। जो लोग तकनीकी शिक्षा से जुड़े हुए हैं उन्हें विशेष लाभ होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े : वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी




मकर: परिणामस्वरूप कार्य की गति बहुत मंद हो जाएगी। जिस काम में अत्यधिक लाभ हो रहा था वह लाभ तो रूकेगा ही उसमें हानि भी हो सकती है। इन दिनों आप काफी तनाव महसूस करेंगे। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। भूमि-भवन व वाहन संबंधी मामलों को फिलहाल स्थगित ही रखना होगा। किसी प्रकार का विवाद बढ़ाना आपके हित में नहीं रहेगा। काम करते-करते भी उलाहना मिलेगा। लोग अकारण आपकी गलतियां ढूढऩे का प्रयास करेंगे, जोखिम उठाने से बचना होगा। आपकी कोई गुप्त बात उजागर होने का अंदेशा है।

कुंभ:
शानदार ग्रहस्थिति बनी हुई है। प्रतिष्ठा में चार चांद लगेंगे। तनावपूर्ण वातावरण समाप्त होगा। परिचित ही नहीं अपरिचितों का भी पूरा सहयोग मिल जाएगा। कला-साहित्य एवं संगीत जैसे विषय आपको आकर्षित करेंगे। आपके परिश्रम का सार्थक परिणाम मिलेगा। पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी। पुराना बिगड़ा हुए माहौल आप आसानी से सुधार लेंगे। शत्रु पक्ष कितना ही प्रयास कर लें आपको कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा। चुनौती भरे कार्य को आप आसानी से व सहजता पूर्ण संपन्न कर लेंगे जिससे आपके प्रभुत्व में बढ़ोत्तरी होगी।


मीन:
खट्टा-मीठा समय है। धूप-छाँव की सी स्थिति बनी रहेगी अर्थात् कई अच्छा लाभ होगा तो खर्च की मात्रा बढ़ जाने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। घरेलु वातावरण को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास करे। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। मौके की नजाकत को समझते हुए हालातों से समझौता करने का प्रयास करना पड़ेगा। कैरियर की दृष्टि से यदि कोई उचित सलाह दे तो उसे मानना आपके हित में रहेगा। परिवार के मामलों पर खर्च करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े : इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम