Assembly Election : महाराष्ट्र-हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव, 24 को नतीजे, आचार संहिता लागू

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 21 सितम्बर 2019, 12:28 PM (IST)

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दोनों राज्यों में एक ही दिन चुनाव होने को लेकर चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है।

21 अक्टूबर को हाेंगे दोनों राज्यों में चुनाव...
हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। वहीं इन चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। आज से दोनों राज्यों में आचार सहिंता भी लागू हो गए है। चुनाव आयोग की बैठक में मतदाता सूची, सुरक्षा, अधिकारियों की तैनाती, इवीएम, वीवीपैट जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित हैं : मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को डबल लॉक में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि कोई भी उम्मीदवार और उनके साथी एक निश्चित सुरक्षित दूरी से स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर नजर रख सकते हैं।

चुनाव में 28 लाख रुपये पत्याशी खर्च पाएंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि प्रत्याशी के लिए चुनाव में खर्च की अधिकतम सीमा 28 लाख रुपये रखी गई है। उन्होंने बताया कि यह नियम दोनों ही राज्यों में लागू होगा।

महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ और हरियाणा में 1.82 करोड़ वोटर्स हैं : मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ मतदाता हैं, जबकि हरियाणा में 1.82 करोड़ वोटर्स हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 1.03 लाख बैलेट यूनिट हैं और महाराष्ट्र में 1.8 लाख बैलेट यूनिट, 1.28 लाख सीयू और 1.39 लाख वीवीपैट मशीनें हैं।

हरियाणा और महाराष्ट्र में 2 नवंबर, 9 नवंबर को खत्म हो रहा है विधानसभा का कार्यकाल

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 2 नवंबर, 9 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में इससे पहले इन राज्यों में चुनाव कराए जाएंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014...
महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ी थी। उस वक्त बीजेपी 122 सीटें जीतने में कामयाब रही थी जबकि शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं। 2014 के चुनाव में कांग्रेस 42 सीटें और एनसीपी 41 सीटें जीतने में कामयाब रही थी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014...

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। यहां साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला था। तब बीजेपी राज्य में 47 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। उस समय राज्य में कांग्रेस सिर्फ 15 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) को पिछले चुनाव में यहां 19 सीटें मिली थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे