वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन (Washington) डीसी में गुरुवार देर रात गोलीबारी में कई लोगों को गोली लगने के समाचार है। लोकल मीडिया की मानें तो इस गोलीबारी में एक जने की मौत हो गई है, इसके अलावा पांच लोग घायल हो गए हैं। गोलीबारी का स्थान व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर है, जो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का निवास करते हैं। जिस स्थान पर गोलीबारी हुई है, वहां स्थानीय पुलिस पहुंच गई है और इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पुलिस अभी भी हमलावर की तलाश कर रही है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार जिस जगह गोलियां चली है वो स्थान
अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास स्थल से मात्र 3 किलोमीटर दूर है। स्थानीय
टीवी चैनल फॉक्स-5 ने बताया कि 6 लोगों को गोलियां लगी हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे