जयपुर। नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) नहीं चुकाने पर हवामहल पश्चिम जोन कार्यालय ने गुरूवार को कार्रवाई करते हुये खजाने वालों का रास्ता में बकायादारों की 6 दुकानों को सीज किया। उपायुक्त हवामहल पश्चिम सुरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि खजाने वालों का रास्ता में स्थित शावरदा काॅम्पलेक्स में स्थित दुकान नं. 271, 303, 312, 355, 371 एवं 379 को सीज करने की कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे